फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News CM Pushkar singh dhami give appointment letter to 394 Village Development Officers

Uttarakhand News: प्रदेश को मिले 394 ग्राम विकास अधिकारी, सीएम धामी ने दिए नियुक्तिपत्र

Thu, 07 Mar 2024 06:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Mar 2024 06:49 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारी जिम्मेदारी और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए गांवों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News CM Pushkar singh dhami give appointment letter to 394 Village Development Officers
सीएम ने दिए नियुक्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के माध्यम से ग्राम्य विकास विभाग में 394 ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के पद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र प्रदान किए। इस मौके पर सीएम ने कहा, विकसित भारत के लिए गांवों की सामाजिक व आर्थिक व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारी जिम्मेदारी और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए गांवों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। साथ ही अपनी जिम्मेदारी को पहले दिन से ही कड़ा अनुशासन बनाकर प्रारंभ करें।
विज्ञापन


कहा, गांवों के विकास पर ही देश का विकास निर्भर है। गांवों तक बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की जिम्मेदारी सरकार की है, पर इसके साथ ही इन गांवों के अंदर का अवस्थापना सुविधाएं मजबूत रखने की जिम्मेदारी ग्राम विकास अधिकारियों के ऊपर है। गांवों में अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति की मदद हो और उन्हें सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिले। इस दिशा में भी आपको काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand:  प्रदेश की पहली ड्रोन दीदी बनीं 215 महिलाएं, जानिए वीरांगना कृषक उत्पादक संगठन उत्तरकाशी की कहानी


कहा, प्रदेश सरकार अंत्योदय के सिद्धांत को अंगीकार कर गांवों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा, देश की आत्मा गांवों में बसती है। गांव के विकास को गति देने में ग्राम विकास अधिकारियों की बड़ी जिम्मेदारी है। आज युवाओं की दिशा बदल रही है, वे हर क्षेत्र में नए-नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

इस मौके पर सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा ने भी ग्राम्य विकास विभाग की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव दीपक गैरोला, अपर सचिव एवं आयुक्त सविन बंसल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed