{"_id":"60726a97be016340b842d734","slug":"uttarakhand-news-cm-launched-badri-hill-and-organic-ghee","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : सरकार ने बाजार में उतारा बद्री, पहाड़ी और आर्गेनिक घी, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की लॉन्चिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : सरकार ने बाजार में उतारा बद्री, पहाड़ी और आर्गेनिक घी, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की लॉन्चिंग
Sun, 11 Apr 2021 09:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 11 Apr 2021 09:08 AM IST
सार
- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की आंचल ब्रांड के उत्पादों की लॉन्चिंग, घी उत्पादन के लिए हटाल, आराकोट में ग्रोथ सेंटर और दुग्ध उत्पादक सेवा केंद्रों का शुभारंभ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुग्ध विकास विभाग ने आंचल ब्रांड के बद्री, पहाड़ी व आर्गेनिक घी को बाजार में उतार दिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के तहत नए पैकेजिंग में तैयार घी की लॉन्चिंग की है। वहीं, घी उत्पादन के लिए चकराता के हटाल और आराकोट के चीमा में ग्रोथ सेंटर के साथ छरबा, हटाल व नौगांव में दुग्ध उत्पादक सेवा केंद्रों का लोकापर्ण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन
शनिवार को मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आंचल ब्रांड के बद्री गाय, पहाड़ी गाय के दूध से तैयार घी और आर्गेनिक घी की लॉन्चिंग की। इस अवसर पर सीएम ने कुपोषित बच्चों को दुग्ध उत्पादों से निर्मित पौष्टिक आहार का वितरण किया। सीएम ने दुग्ध सहकारी समितियों की मजबूती के लिए और प्रयास करने होंगे। स्थानीय स्तर पर दूध व उससे तैयार उत्पादों को बढ़ावा देने से लोगों की आय में बढ़ोत्तरी की जा सकती है।
विज्ञापन
इस मौके पर दुग्ध विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि दुग्ध उत्पादन स्वरोजगार का बड़ा माध्यम है। दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर देहरादून दुग्ध संघ के अध्यक्ष विजय रमोला, दुग्ध विकास विभाग के निदेशक जीवन सिंह नगन्याल, संयुक्त निदेशक जयदीप अरोड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
बद्री घी 2500 रुपये प्रति लीटर
आंचल ने बद्री, पहाड़ी और आर्गेनिक घी की कीमत निर्धारित की है। बद्री गाय के दूूूध से तैयार घी की कीमत 2500 रुपये प्रति लीटर, आर्गेनिक घी 1500 रुपये और पहाड़ी घी की कीमत एक हजार रुपये प्रति लीटर होगी।
वर्तमान में बागेश्वर, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिले में दुग्ध संघों के माध्यम से प्रतिमाह 700 लीटर बद्री घी का उत्पादन किया जा रहा है। सरकार ने इसे बढ़ा कर दो हजार लीटर प्रतिमाह करने का लक्ष्य रखा है। आंचल ने घी की नई पैकिंग को आकर्षण बनाया है। घी के पैकिंग पर ऐपण आर्ट के साथ टैग पर कंडाली (बिच्छू घास) के रेशे से बनी रस्सी का इस्तेमाल किया गया है।
दुग्ध उत्पादक सेवा केंद्रों में मिलेगी सुविधाएं
सरकार की ओर से दुग्ध उत्पादकों को तकनीकी निवेश की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दुग्ध उत्पादक सेवा केंद्रों पर सभी तरह की सुविधा मिलेगी। जिसमें साइलेज, पशु आहार, मिनरल मिक्सचर, प्राथमिक पशु सेवाएं, कृत्रिम गर्भाधान की सेवाएं घर द्वार पर उपलब्ध होगी।