फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News CM Dhami said Will take opinion from priests in formation of Chardham Yatra Authority

Uttarakhand: सीएम धामी बोले- चारधाम यात्रा प्राधिकरण के गठन में तीर्थ पुरोहितों और हितधारकों से लेंगे राय

Tue, 23 Jul 2024 08:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Jul 2024 08:45 PM IST
सार

सीएम कैंप कार्यालय में उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से मुलाकात कर पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा।

विज्ञापन
Uttarakhand News CM Dhami said Will take opinion from  priests in formation of Chardham Yatra Authority
सीएम धामी से मिले तीर्थपुरोहित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, चारधाम यात्रा प्राधिकरण के गठन में तीर्थ पुरोहितों और हितधारकों से भी राय ली जाएगी। तीर्थपुरोहितों की मांग पर सीएम ने प्रत्येक धाम में आयोजित होने वाले दो धार्मिक आयोजनों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से वित्तीय सहायता देने पर सहमति जताई।

विज्ञापन


मंगलवार को सीएम कैंप कार्यालय में उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से मुलाकात कर पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा। कहा, चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रा के दूसरे चरण में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही व्यवस्थाएं खुली रखी जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर महापंचायत के पदाधिकारियों ने सीएम को उनके तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई दी। साथ ही चारधाम के नाम का दुरुपयोग रोकने के लिए कानून बनाने के निर्णय की सराहना की। महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती ने मुख्यमंत्री को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kanwar Yatra 2024: हरिद्वार में 27 जुलाई से दो अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, डीएम ने जारी किए आदेश

इस मौके पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, महापंचायत के किशोर भट्ट, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, चारधाम महापंचायत के मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल, उपाध्यक्ष अमित उनियाल, गंगोत्री धाम के आलोक सेमवाल, लखन उनियाल, सुरेश हटवाल, रमेश कोठियाल और चिंतामणि हटवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed