फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News CM Dhami Said Old age pension should start automatically after completion

Uttarakhand: सीएम धामी के निर्देश, 60 साल पूरे होते ही अपने आप लग जाए वृद्धावस्था पेंशन

Sun, 14 Jul 2024 02:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Jul 2024 02:00 PM IST
सार

सीएम धामी ने वृद्धावस्था पेंशन प्रक्रिया का सरलीकरण करने को कहा। इसके लिए उन्होंने अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस का भी अध्ययन करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand News CM Dhami Said Old age pension should start automatically after completion
पेंशन - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन लगाने की व्यवस्था का सरलीकरण किया जाए। उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत दर्ज शिकायतों पर दर्ज होने वाले मुकदमों में तत्काल कार्रवाई करने को भी कहा। मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित राज्यस्तरीय सतर्कता और अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

विज्ञापन


14 साल बाद हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक का आयोजन अब हर छह महीने में कराया जाए। उन्होंने एसी व एसटी आयोगों के अध्यक्षों को समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाने के भी निर्देश दिए। सीएम ने लंबित मामलों का समय से निपटारा करने और इसके लिए न्यायालयों में नियमित पैरवी करने, पीड़ितों को अनुमन्य सहायता राशि यथाशीघ्र देने व समस्याओं का गंभीरता से निपटारा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन प्रक्रिया का सरलीकरण करने को कहा। इसके लिए उन्होंने अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस का भी अध्ययन करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि एससी व एसटी वर्ग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को एक ही प्लेटफार्म पर देने के लिए एकीकृत व्यवस्था बनाई जाए। बैठक में वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने कहा कि अधिनियम और विभागीय योजनाओं के बारे में लोगों को पूरी जानकारी हो इसके लिए जिलास्तर पर आयोजित बहुउद्देशीय कल्याण शिविरों के माध्यम से और विकासखंड कार्यालयों में वॉल पेंटिंग एवं फ्लैक्स के माध्यम से भी प्रचार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun News: गायब हो गई 700.30 एकड़ सरकारी जमीन, राजस्व दस्तावेजों में दर्ज नहीं कोई रिकॉर्ड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोगों में कार्यों में तेजी लाने के लिए वरिष्ठ अथवा पीसीएस अधिकारियों की नियुक्ति की जाए। उन्होंने बैकलॉग के पदों को भरने के लिए और तेजी लाने की बात कही। बैठक में सचिव समाज कल्याण डॉ. नीरज खैरवाल ने विस्तृत रूप से प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में विधायक खजान दास, दुर्गेश्वर लाल, भूपाल राम टम्टा, फकीर राम, सरिता आर्य, पार्वती दास, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed