फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News CM Dhami announcement Wildlife Crime Control Cell will be formed Soon

वन्यजीव सप्ताह 2023: सीएम धामी की घोषणा, उत्तराखंड में बनेगा वन्यजीव अपराध नियंत्रण प्रकोष्ठ

Sun, 01 Oct 2023 09:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Oct 2023 09:31 PM IST
सार

भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) के सभागार में आयोजित राज्य वन्यजीव सप्ताह 2023 के शुभारंभ अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री के हवाले से ये घोषणाएं कीं।

विज्ञापन
Uttarakhand News CM Dhami announcement Wildlife Crime Control Cell will be formed Soon
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बढ़ती वन्यजीवों की संख्या के साथ इनसे जुड़े अपराधों की सख्यां भी बढ़ रही है। प्रदेश में ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय वन्यजीव अपराध नियंत्रण प्रकोष्ठ बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रदेश में पांच और बंदरबाड़े बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) के सभागार में आयोजित राज्य वन्यजीव सप्ताह 2023 के शुभारंभ अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री के हवाले से ये घोषणाएं कीं। उनियाल ने कहा कि वन्यजीवों से जुड़े अपराधों में अपराधियों के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े होते हैं।
विज्ञापन


सीएम धामी:  लंदन की सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करते दिखे मुख्यमंत्री, वीडियो वायरल, प्रदेश लौटते ही की एक नई शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष प्रकोष्ठ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही पांच अन्य बंदरबाड़े बनने से मिशन मोड में बंदरों का बंध्याकरण तेजी से किया जा सकेगा। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) डॉ.धनंजय मोहन, मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) निशांत वर्मा, निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व डॉ.साकेत बडोला आदि उपस्थित रहे।

84 कुटिया के इतिहास पर दिखाई फिल्म

कार्यक्रम में नंदा देवी बायोस्फीयर एवं राजाजी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत 84 कुटिया के इतिहास पर बनी फिल्म दिखाई गई। कालसी भू संरक्षण वन प्रभाग, हरिद्वार वन प्रभाग और मसूरी वन विभाग के तहत 15 प्रभावित लोगों को मानव वन्य जीव संघर्ष से संबंधित अनुग्रह धनराशि के चेक वितरण किए गए। पर्यावरण को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed