फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News CM Dhami Announcement cycle tracks of 50-50 km will be built in four Districts

Uttarakhand: सीएम धामी की घोषणा, दून, हरिद्वार, यूएसनगर और नैनीताल में बनेंगे 50-50 किमी के साइकिल ट्रैक

Tue, 06 Jun 2023 05:11 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Jun 2023 05:11 PM IST
सार

राज्य में पारंपरिक जल स्रोतों और नदियों को सूखने से बचाने और उन्हें नया जीवन देने के उद्देश्य से स्प्रिंग व रिवर रिजुवनेशन बोर्ड बनाए जाने का एलान किया।

विज्ञापन
Uttarakhand News CM Dhami Announcement cycle tracks of 50-50 km will be built in  four Districts
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तराखंड के नगरीय क्षेत्रों में वाहनों के बढ़ते दबाव और प्रदूषण से बचाने के लिए सरकार अब साइकिल ट्रैकों का निर्माण करेगी। इसकी शुरुआत चार मैदानी जिले देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल से होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इन चारों जिलों में 50-50 किमी का साइकिल ट्रैक बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने नौ पर्वतीय जिलों में भी साइकिल ट्रैक बनाए जाने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पर्यावरण दिवस पर आवास पर पौधरोपण किया और स्कूल के छात्र-छात्राओं को जूट के बैग प्रदान किए। उन्होंने राज्य में पारंपरिक जल स्रोतों और नदियों को सूखने से बचाने और उन्हें नया जीवन देने के उद्देश्य से स्प्रिंग व रिवर रिजुवनेशन बोर्ड बनाए जाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि सभी 13 जिलों में स्वच्छता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली एक-एक ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा, प्रदेश में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्चुअल माध्यम से उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को जिलों में पर्यावरण संरक्षण के लिए नियमित जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि हमारे प्रदेश का अधिकांश क्षेत्र वनों से आच्छादित है। वनों के संरक्षण के लिए हमें इससे होने वाले फायदे को लोगों की आजीविका से जोड़ना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि राज्य को जो 975 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य मिला था, उसके सापेक्ष अब तक करीब 1092 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा चुका है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए जन सहभागिता को बढ़ाना होगा, इसमें जिलाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

बैठक में जिलाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक संवेदना जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

मिट्टी को बचाने के लिए पांच मंत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि मिट्टी को बचाने के लिए हमें पांच प्रमुख बातों पर ध्यान देना होगा। मिट्टी को रसायन मुक्त कैसे बनाएं। मिट्टी में प्राकृतिक जैविक खाद के रूप में काम आने वाले जीव कैसे बचाएं। मिट्टी की नमी को कैसे बनाए रखें। उस तक जल की उपलब्धता कैसे बढ़ाएं। भूजल कम होने की वजह से मिट्टी को जो नुकसान हो रहा है, उसे कैसे दूर करें। वनों का दायरा कम होने से मिट्टी का जो लगातार क्षरण हो रहा है, उसे कैसे रोकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed