फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News CM Dhami announced to set up a Center of Excellence for Success of AI mission

Uttarakhand: उत्तराखंड में AI मिशन...सीएम धामी ने की सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की घोषणा

Mon, 05 Aug 2024 07:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Aug 2024 07:38 PM IST
सार

एआई पर आधारित सेमिनार में मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में एआई मिशन को सफल बनाने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की घोषणा की।

विज्ञापन
Uttarakhand News CM Dhami announced to set up a Center of Excellence for Success of AI mission
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) कृषि, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे क्षेत्रों को नई ऊंचाई पर ले जा सकता है। इसके अलावा आपदा व जलवायु परिवर्तन में भी एआई कारगर साबित हो सकता है।

विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में एआई पर आधारित सेमिनार में मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में एआई मिशन को सफल बनाने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की घोषणा की। कहा, एआई के सहयोग से राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर मंथन करना है। एआई से इकोलॉजी, इकोनमी, टेक्नोलॉजी, अकाउंटेबिलिटी और सतत विकास में महत्वपूर्ण विकास होने वाला है।
विज्ञापन


कहा, उत्तराखंड में साइंस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन नीति के साथ एआई टेक्नोलॉजी को विकसित करने का रोडमैप तैयार किया गया है। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साइंस टेक्नोलॉजी एवं एआई पर विशेष ध्यान है। उद्योग, चिकित्सा, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान में नवाचार का प्रमुख कारण एआई बन रहा। प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Samvad: सीएम धामी ने बताया कैसे कम होगा देहरादून में ट्रैफिक का दबाव, एम्स ऋषिकेश से भी मिलेगी हेली एंबुलेंस

कहा, इसका प्रमाण है कि सतत विकास लक्ष्यों के सूचकांक में राज्य ने पहला स्थान प्राप्त किया है। हमारा राज्य प्राकृतिक संसाधन, सांस्कृतिक धरोहर, उत्कृष्ट मानव संसाधन से संपन्न है। एक बड़ा भू-भाग जंगलों से आच्छादित है। एआई का सही उपयोग करने पर इन संसाधनों का प्रयोग सर्वोत्तम तरीके से कर सकते हैं। कृषि, पर्यटन, स्वास्थ, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में एआई के उपयोग को बढ़ाकर सफलता की संभावनाओं को बढ़ाया जा सकता है।

सीएम ने कहा, राज्य में आपदा और क्लाइमेट चेंज को और अधिक समझने में एआई की मदद से प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सकता है। एआई मिशन के तहत केंद्र से बेहतर समन्वय करके एआई के अनुकूल वातावरण बनाया जा रहा है। कहा, प्रदेश के विभिन्न संस्थानों, इंस्टीट्यूट के सहयोग से एआई के लिए प्रभावी तंत्र बनाने पर कार्य करेंगे। महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा, वर्तमान समय एआई का है।

कहा, उत्तराखंड देवभूमि संग ही स्पिरिचुअल, साइंटिफिक सॉल्यूशन की भूमि है। यहां कई केंद्रीय संस्थान हैं। एआई को राज्य के विकास से जोड़ते हुए कृषि, पर्यटन, गुड गवर्नेंस, लाइवलीहुड, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्र में कार्य करना है।

दिनेश त्यागी ने कहा, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को एआई का बेसिक शिक्षण देना जरूरी है। प्रो. ओपीएस नेगी ने कहा, हमें एआई को अपनी शिक्षा व्यवस्था में शामिल करना होगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, सचिव नितेश झा एवं विभिन्न विवि के कुलपति मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed