फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Clashes between Rashtriya Janlok Party and police during secretariat march, workers injured

उत्तराखंड: सचिवालय कूच के दौरान राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी और पुलिस में झड़प, कार्यकर्ता हुए चोटिल

Wed, 27 Oct 2021 03:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 27 Oct 2021 03:04 PM IST
सार

बुधवार को परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच को निकले। सचिवालय से कुछ पहले सुभाष रोड पर पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग पर ही रोक लिया। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग से आगे जाने की कोशिश करने लगे। जिस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक होने लगी।

विज्ञापन
uttarakhand news: Clashes between Rashtriya Janlok Party and police during secretariat march, workers injured
राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेरोजगारी भत्ता, रोजगार समेत विभिन्न मामलों को लेकर सचिवालय कूच कर रहे राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई। पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार को परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच को निकले। सचिवालय से कुछ पहले सुभाष रोड पर पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग पर ही रोक लिया।

विज्ञापन


अफरातफरी की स्थिति
इससे पहले बैरिकेडिंग पर पुलिस ने प्रदर्शनकारी भोजन माताओं को भी रोका हुआ था। जो वहीं धरने पर बैठी हुई थीं। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकर्ताओं के वहां पहुंचने पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक
कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग से आगे जाने की कोशिश करने लगे। जिस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक होने लगी। जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए कार्यकर्ताओं पर लाठियां फटकार दी। इस दौरान एक महिला दरोगा ने पार्टी के एक कार्यकर्ता को जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाक्रम में सात-आठ लोग चोटिल
अधिकारियों के रोकने के बाद भी महिला दरोगा कुछ देर तक इस कार्यकर्ता को पीटती रही। इससे दूसरे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। इस पूरे घटनाक्रम में सात-आठ लोग चोटिल हुए हैं। जिनमें से कुछ लहूलुहान भी हुए हैं। फिलहाल मौके पर अफरातफरी की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed