फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news Central Government Approved Proposal of 1198 crore for schools hostels and computer labs

Uttarakhand: अच्छी खबर... प्रदेश में 1198 करोड़ से होगा कायाकल्प, नए स्कूल, हॉस्टल, कंप्यूटर लैब बनेंगी

Fri, 16 Feb 2024 10:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Feb 2024 10:40 PM IST
सार

नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा सचिव संजय सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट एप्रूवल बोर्ड बैठक हुई। बैठक में राज्य सरकार की ओर से समग्र शिक्षा के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए 1126 करोड़ के सापेक्ष केंद्र ने 1135 करोड़ के बजट को स्वीकृति दी।

विज्ञापन
Uttarakhand news Central Government Approved Proposal of 1198 crore for schools hostels and computer labs
प्रस्ताव मंजूर - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

समग्र शिक्षा योजना और पीएम श्री योजना के तहत प्रदेश के स्कूलों का कायाकल्प होगा तो नए स्कूल व हॉस्टल भी खुलेंगे। इसके लिए केंद्र ने 1296 करोड़ में से 1198.5 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश की 2.65 लाख छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी पैड भी मिलेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा सचिव संजय सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट एप्रूवल बोर्ड बैठक हुई। बैठक में राज्य सरकार की ओर से समग्र शिक्षा के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए 1126 करोड़ के सापेक्ष केंद्र ने 1135 करोड़ के बजट को स्वीकृति दी। पीएम श्री योजना के तहत 70 करोड़ के प्रस्ताव के सापेक्ष 63.5 करोड़ की स्वीकृति मिली। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल 30 करोड़ अधिक बजट राज्य के लिए स्वीकृत किया गया है। राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी ने दिल्ली में हुई बैठक में बताया कि राज्य सरकार इस साल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में स्कूलों को विकसित कर रही है।
विज्ञापन


UKSSSC: उत्तराखंड में समूह-ग के 370 पदों पर एक और भर्ती निकली, जानें आवेदन से जुड़े जरूरी अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सरकार ने बजट स्वीकृत करते हुए 50 करोड़ की राशि जारी भी कर दी है। बैठक में केंद्र सरकार के सचिव संजय कुमार, अपर सचिव विपिन कुमार, राज्य से सचिव विद्यालीय शिक्षा रविनाथ रमन, राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी, वित्त नियंत्रक हेमंत गंगवार, अपर परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती, उप राज्य परियोजना निदेशक मदन मोहन जोशी भी मौजूद रहे।

ये होंगे काम
- पौड़ी के कुटखाल हाईस्कूल का उच्चीकरण कर इंटर कॉलेज बनेगा। हरिद्वार जिले के अलावलपुर और चमोली के बड़गुना में एक-एक हाईस्कूल खुलेगा।
- राज्य में अनाथ व बेसहारा बच्चों के लिए छह नए नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास खुलेंगे। जिनमें एक-एक छात्रावास हल्दूचौड़, रामनगर, कोटद्वार, मोरी और दो छात्रावास देहरादून में बनेंगे। इसके अलावा ऋषिकेश के लिए पूर्व में स्वीकृत छात्रावास के नए भवन निर्माण के लिए भी बजट स्वीकृत हुआ है।
- 84 भवनों के पुनर्निर्माण के लिए प्रारंभिक स्तर के लिए 18.11 करोड़ मंजूर।
- 4.82 करोड़ की लागत से 187 शौचालय बनेंगे।
- 15.30 करोड़ से 255 स्कूलों की मरम्मत होगी।
- 9.08 करोड़ से 117 अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनेंगे।
- 3.7 करोड़ से 75 स्कूलों में चहारदीवारी बनेगी।
- 82 स्कूलों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान की लैब बनेंगी।
-प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में स्थित 1510 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर, आउटडोर प्ले मैटेरियल के लिए 15 करोड़ मिलेंगे।
- 271 नए स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू होगी। राज्य के 141 पीएम-श्री विद्यालयों को स्कूल बैंड दिया जाएगा।
- सरकारी स्कूलों में प्रारंभिक स्तर पर बच्चों को 55 करोड़ से निशुल्क पाठ्य पुस्तक व यूनिफार्म मिलेगी।
- 34 स्कूलों में कंप्यूटर लैब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed