फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: CBI files case against four prison guards of Haldwani Jail

उत्तराखंड: हल्द्वानी जेल के चार बंदी रक्षकों पर सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Mon, 02 Aug 2021 10:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Aug 2021 10:02 PM IST
सार

गत चार मार्च को काशीपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को उसकी पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। उस पर आरोप थे कि उसने पत्नी से मारपीट की और बेटी से छेड़छाड़ की है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: CBI files case against four prison guards of Haldwani Jail
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी उप कारागार में विचाराधीन कैदी की मौत मामले में सीबीआई ने चार बंदी रक्षकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। अब मुकदमा दर्ज करने के बाद सीबीआई ने जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गत चार मार्च को काशीपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को उसकी पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। उस पर आरोप थे कि उसने पत्नी से मारपीट की और बेटी से छेड़छाड़ की है। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दो दिन बाद न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी उप कारागार (सब जेल) में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: दून पुलिस को 29 इनामी बदमाशों की तलाश, 18 सालों से फरार डकैत पर है सबसे ज्यादा इनाम
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदी की मृत्यु के बाद पत्नी ने जेल प्रशासन सहित पुलिस के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। मामले में निचली अदालत के आदेश पर बंदी रक्षकों समेत कुल चार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था, लेकिन जब मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले को बेहद गंभीर माना गया। 


हाईकोर्ट ने इस मामले में सीबीआई से जांच कराने के आदेश दिए। इन आदेशों के क्रम में गत दिनों सीबीआई देहरादून शाखा में हेड गार्ड (मुख्य बंदी रक्षक) देवेंद्र प्रसाद यादव, बंदी रक्षक कीर्ति नैनवाल, देवेंद्र रावत और हरीश रावत के खिलाफ आईपीसी 302 यानी हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज लिया गया है। 

हल्द्वानी उपकारागार में जल्द होगी पूछताछ 
इस मामले की विवेचना डीएसपी राजीव चंदोला कर रहे हैं। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस मामले में जल्द ही हल्द्वानी उप कारागार में टीम पूछताछ के लिए भी जाएगी। साथ ही जल्द ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। विवेचना में डीएसपी चंदोला के नेतृृत्व में पांच कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed