फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Cabinet Minister Satpal Maharaj angry on doctors

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जमकर लगाई डॉक्टरों की क्लास, गुस्से में सुनाई खरी-खोटी

Sat, 25 Sep 2021 05:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतपुली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतपुली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Sep 2021 05:59 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में ड्यूटी में लापरवाही बरतने और उपस्थिति रजिस्टर में गड़बड़ी करने के लिए ताल के चिकित्सकों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन
uttarakhand news: Cabinet Minister Satpal Maharaj angry on doctors
satpal maharaj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतपुली पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने और हाजिरी रजिस्टर में गड़बड़ी करने पर डॉक्टरों की जमकर क्लास ली। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। 

विज्ञापन


खासे गुस्से में दिखाई दिए मंत्रीजी
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने एक बार फिर सिस्टम पर तल्ख तेवर दिखाए हैं। पौड़ी जिले के संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे महाराज ने डॉक्टरों के नदारद रहने पर कड़ी फटकार लगाई। अस्पताल में हाजिरी के लिए चार रजिस्टर्ड बनाने पर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर शनिवार को संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में ऑक्सीजन प्लांट और अल्ट्रासाउंड मशीन के उद्घाटन कार्यक्रम में महाराज ने डॉक्टरों के नदारद रहने पर गुस्से में आ गए। कार्यक्रम से पहले वहां मौजूद डॉक्टरों को फटकार लगाते हुए कहा कि मेरी पास शिकायत आई है कि अस्पताल में हाजिरी के लिए चार रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल का प्रभारी कौन है। आप बताओ कितने रजिस्टर्ड होने चाहिए। अस्पताल में एक-दो कर्मचारी रहते हैं, बाकी सब चलते जाते हैं। वहीं, सबकी हाजिरी लगाता है। इस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। ये कोई तरीका नहीं है। मैं इसे कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा। अस्पताल में मरीज इलाज के लिए आता है और आप नदारद रहते हैं। सरकार इसलिए आपको तनख्वाह देती है कि यहां कोई नहीं रहे। कोरोना काल में बीमार लोग आ रहे हैं। वे कहीं जा नहीं सकते हैं। आप लोगों के अंदर थोड़ी भी मानवता नहीं है। 

महाराज ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल में हाजिरी के लिए कितने रजिस्टर्ड होने चाहिए। एक या दो, यहां तो चार-चार रजिस्टर्ड हैं। हमने उत्तराखंड इसीलिए मांगा था डॉक्टर नदारत रहे। इसमें तुरंत कार्रवाई की जाए। ये आखिरी चेतावनी दे रहा हूं। उत्तराखंड या उत्तर प्रदेश कहीं भी जाएंगे। ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करुंगा। 

महाराज ने चौबट्टाखाल को दी करोड़ों की सौगात 

वहीं सतपाल महाराज ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। कैबिनेट मंत्री ने संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में 19 लाख 70 हजार रुपये की लागत से ओएनजीसी, सीएसआर मद से ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सीएसआर मद से 20 लाख 71 हजार नौ सौ नवासी की लागत की अल्ट्रासाउंड मशीन और विधायक निधि से 5 लाख की धनराशि से किये गए कार्यों का लोकार्पण किया।

महाराज ने राज्य सेक्टर (नाबार्ड) के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर के पूर्वी नयार नदी पर मत्स्य पालन केंद्र सतपुली की सुरक्षा दीवार हेतु 2 करोड़ 74 लाख 54 हजार की बाढ़ सुरक्षा योजना, विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत ज्वाल्पा में पश्चिमी नयार नदी पर 1 करोड़ 4 लाख 57 हजार की लागत की बाढ़ सुरक्षा योजना और विकासखंड द्वारीखाल के तहत राजकीय कन्या विद्यालय सतपुली की सुरक्षा हेतु 1 करोड़ 25 लाख 64 हजार की बाढ़ सुरक्षा योजना का शिलान्यास किया।

उन्होंने एकेश्वर मोटर मार्ग के पिटकुल के निकट से ग्राम नौगांव के लिए 70 हजार रुपये की विधायक निधि से निर्मित संपर्क मार्ग एवं राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के लिए संपर्क मार्ग का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर सरपंच पातीराम, जिन्होंने 1.50  किलोमीटर की सड़क काटी उन्हें भी कैबिनेट मंत्री ने सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed