फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: burden of rifle will be removed from the shoulder of police jawan in cities, pistol will be given

उत्तराखंड : शहरों में सिपाहियों के कंधे से हटेगा रायफल का बोझ, दी जाएगी पिस्टल

Fri, 31 Jul 2020 01:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal रुद्रेश कुमार , अमर उजाला, देहरादून
रुद्रेश कुमार , अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 31 Jul 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: burden of rifle will be removed from the shoulder of police jawan in cities, pistol will be given
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

प्रदेश के शहरों में जल्द सिपाहियों के कंधे से भारी भरकम रायफल का बोझ हटने वाला है। इसके स्थान पर उन्हें नाइन एमएम पिस्टल दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय में इस योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए जिलों से विवरण लिया जा रहा है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों के पास एसएलआर, इंसास और एके-47 जैसी घातक रायफल ही रहेगी। 

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय काफी दिनों से स्मार्ट वेपन योजना पर काम कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक शहरों में लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों की आवश्यकता नहीं होती। उन्हें छोटी दूरी तक मार करने वाले और हल्के हथियारों की ज्यादा जरूरत होती है।
विज्ञापन


अभी तक पुलिस में पुरानी 303 रायफल भी चलन में है। इसके साथ ही सेल्फ लोडिंग रायफल और एके-47 जैसे हथियार भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं। लेकिन, अब जल्द इनके स्थान पर सिपाहियों को हल्की नाइन एमएम पिस्टल दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पीएसी से पूरी तरह हटाई जाएंगी 303

डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुुमार ने बताया कि इस योजना के लिए जिलों से विवरण लिया जा रहा है। सिपाहियों को पिस्टल प्रदेश के सभी शहरों में दी जाएगी। इनमें जिला मुख्यालय और छोटे शहर भी शामिल होंगे। लेकिन, इसके लिए फेज तैयार किए जा रहे हैं।

मसलन, पहले फेज में कितने हथियार बदले जाने हैं और दूसरे फेज में कितने? उन्होंने बताया कि यदि छोटा हथियार होगा तो पुलिस को काम करने में आसानी होगी। बड़े हथियार की जरूरत शहरों में नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा होती है। लिहाजा, यह बदलाव बेहद जरूरी है। 

पुलिस मुख्यालय पीएसी से भी पुरानी अंग्रेजी शासनकाल की 303 रायफल को पूरी तरह से बाहर करने पर विचार चल रहा है। हालांकि, अब तक अधिकतर बल के पास एसएलआर जैसी रायफलें मौजूद हैं। लेकिन, अब जल्द सभी 303 रायफलों को बाहर कर उनके स्थान पर एसएलआर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed