फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   uttarakhand news: bolero fell in to gorge at bhowali almora national highway, three died

नैनीताल : भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में कोसी नदी में गिरा बोलेरो वाहन, तीन की मौत

Sat, 25 Jul 2020 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Jul 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: bolero fell in to gorge at bhowali almora national highway, three died
- फोटो : amar ujala

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब सवा दस बजे हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही बोलेरो जीप कोसी नदी की ओर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात बागेश्वर की ओर जा रहा बोलेरो वाहन सुयालबाड़ी के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे कोसी नदी में समा गया। वाहन में तीन लोग सवार थे।

क्वारब पुलिस चौकी के एसआई दलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि चालक मोहन सिंह नगरकोटी (45) पुत्र उत्तम सिंह निवासी कांडा बागेश्वर और धीरेन्द्र नगरकोटी (38) पुत्र राजेन्द्र नगरकोटी की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन

परिचित के दाह संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे तीनों

प्रकाश सिंह नगरकोटी (50) लापता थे। जिनका शव शनिवार की सुबह नदी से करीब 50 मीटर दूर बरामद कर लिया गया।

तीनों लोग रानीबाग में एक परिचित के दाह संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। शनिवार की सुबह पुलिस ने तीनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।

इस दौरान नायब तहसीलदार शुभांगनी, पट्टी पटवारी गौरव रावत, क्वारब चौकी प्रभारी दलीप सिंह बिष्ट, जीवन नाथ गोस्वामी, राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, एसडीआरएफ के एसआई राम सिंह, हेड कांस्टेबल लाल सिंह, दीप चंद्र सती, रोहित कांडपाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed