फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: black fungus 21 new patients Found, six infected died

उत्तराखंड: प्रदेश में ब्लैक फंगस के 21 नए मरीज आए, छह संक्रमितों की हुई मौत

Thu, 10 Jun 2021 10:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Jun 2021 10:49 PM IST
सार

प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस के मरीजों की कुल संख्या 356 हो गई है। जबकि 56 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: black fungus 21 new patients Found, six infected died
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को देहरादून जिले में 21 नए मरीज मिले और छह मरीजों की मौत हुई है।  देहरादून जिले में कुल मरीजों की संख्या 319 हो गई है।

विज्ञापन


देहरादून: ब्लैक फंगस के इंजेक्शनों की कालाबाजारी करते तीन लोग गिरफ्तार, किया था साढ़े आठ हजार में एक इंजेक्शन का सौदा 
विज्ञापन


एम्स ऋषिकेश में सबसे ज्यादा 220 मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेेश में अब तक ब्लैक फंगस के 356 मरीज हो गए है। जबकि 56 की मौत हो चुकी है। 31 मरीजों ने ब्लैक फंगस से जिंदगी की जंग जीती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक फंगस से गौरव ने गंवाई एक आंख और जबड़ा

हरिद्वार में ज्वालापुर का गौरव सिंह चौहान 24 दिनों से एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस से जंग लड़ रहा है। फंगस से एक आंख गंवा चुका है। जिंदगी बचाने के लिए उसका जबड़ा और नाक की हड्डी तक निकालनी पड़ी है। गौरव की जंग बीमारी ही नहीं बल्कि आर्थिक तंगहाली से भी है। नाते-रिश्तेदारों के बाद क्षत्रिय समाज की पहल पर गौरव की मदद के लिए सैकड़ों हाथ बढ़े हैं। क्षत्रिय समाज ने सवा दो लाख रुपये जुटाए हैं। 

28 वर्षीय गौरव चौहान पर बुजुर्ग मां, छोटा भाई, पत्नी और दो बेटों की जिम्मेदारी है। गौरव कचहरी में एक वकील के यहां स्टांप बेचकर परिवार चलता है। गौरव एक मई को कोविड पॉजिटिव आया था। 11 मई को डिस्चार्ज हो गया था। कमजोरी कम नहीं हुई। शिवालिक नगर में एक निजी डॉक्टर की सलाह पर गौरव ने ताकत की कुछ दवाएं खानी शुरू कर दी। दवा खाते ही उसकी आंखों में धुंधलापन की शिकायत होने लगी।

आंखों का सीटी स्कैन कराया तो ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। 17 मई को गौरव एम्स ऋषिकेश भर्ती हो गया। पांच जून की रात उसकी जान बचाने के लिए दांयी आंख, जबड़ा और नाक की हड्डी निकालनी पड़ी। भेल क्षत्रिय समाज के महामंत्री ठाकुर सचिन चौहान ने बताया कि  किसी परिचित ने उन्हें गौरव की बीमारी और तंगहाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उसकी मदद के मुहिम शुरू की। अपने ही समाज के लोगों से एक-दो हजार रुपये का सहयोग मांगा और सवा दो लाख एकत्र हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed