फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: BJP state president Banshidhar Bhagat will visit assembly from today

उत्तराखंडः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत आज से करेंगे विधानसभाओं की ओर रुख

Mon, 22 Feb 2021 09:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 22 Feb 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: BJP state president Banshidhar Bhagat will visit assembly from today
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत - फोटो : Bansidhar Bhagat / Facebook Page

विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत सोमवार से एक बार फिर विधानसभाओं के दौरे पर निकलेंगे। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार भी इस दौरान उनके साथ रहेंगे। 

विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभाओं में कार्यकर्ता संवाद अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष तीसरे चरण में रामनगर, सल्ट, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन, यमकेश्वर, ऋषिकेश आदि विधानसभाओं में प्रवास करेंगे। 
विज्ञापन


विधानसभावार हो रही इन बैठकों में संबंधित विधानसभा के शक्ति केंद्रों के संयोजक, प्रदेश पदाधिकारी, संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पार्टी नेता आदि शामिल होंगे। इसके साथ ही बैठकों में पार्षद, विकासखंडों के कनिष्ठ, ज्येष्ठ और प्रमुख, सहकारी समितियों के निदेशक, जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष, विधायक एवं पूर्व विधायकों को भी बैठक में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए पदाधिकारियों को समन्वय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। रामनगर और सल्ट के लिए प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन और समकेश्वर के लिए राज्य मंत्री विरेंद्र सिंह बिष्ट, ऋषिकेश विधानसभा में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चौहान और प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। 

27 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचेगें तीर्थनगरी

27 फरवरी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ऋषिकेश में पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में भाजपाईयों ने एक बैठक आयोजित की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मंडल अध्यक्ष ने सभी मोर्चों को एक निर्धारित संख्या देकर कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने के लिए आह्वान किया। कहा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं को 2022 के चुनाव में जीत का मंत्र मिलेगा। 


इस मौके पर सुदेश कंडवाल, कपिल गुप्ता, हरीश आनंद, अनीता तिवारी, उषा जोशी, ऋषि राजपूत, राकेशचंद्र जयंती, किशोर शर्मा, लता तिवारी, प्रदीप कोहली, राजू नरसिम्हा, संजय पाल, ऋषि गुप्ता, सचिन अग्रवाल, सीमा रानी, नितिन सक्सेना, दिगंबर नौटियाल, विनोद भट्ट, जगावर सिंह, सरोजिनी नेगी, पुष्पा नेगी, कंचन गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed