{"_id":"65e20cf911130a09d40133b9","slug":"uttarakhand-news-bjp-national-president-jp-nadda-visit-postponed-again-was-to-attend-three-big-programs-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा फिर स्थगित, तीन बड़े कार्यक्रम में होना था शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा फिर स्थगित, तीन बड़े कार्यक्रम में होना था शामिल
Fri, 01 Mar 2024 10:46 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:46 PM IST
सार
नई दिल्ली में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते नड्डा की व्यस्तता बढ़ गई है। इस कारण उन्होंने अपना दौरा टाल दिया है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का शनिवार को होने वाला उत्तराखंड का दौरा एक बार फिर टल गया है। उन्हें हल्द्वानी, हरिद्वार और देहरादून में तीन बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होना था। पार्टी ने उनके दौरे की तैयारी भी कर ली थी।
विज्ञापन
लेकिन, नई दिल्ली में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते नड्डा की व्यस्तता बढ़ गई है। इस कारण उन्होंने अपना दौरा टाल दिया है। बताया जा रहा कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले नड्डा उत्तराखंड का दौरा करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश नेतृत्व आचार संहिता लागू होने से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक जनसभा करा लेना चाहता है। इसके लिए भी संगठन के स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand Bjp: देहरादून समेत चार जिलों में प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति, पढ़ें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन
लेकिन, पीएम से पहले नड्डा के उत्तराखंड आने की संभावना थी। पहले नड्डा को 28 फरवरी को उत्तराखंड आना था। इसके बाद उनका दो मार्च को उत्तराखंड प्रवास कार्यक्रम बना। उनके दौरे की शुरुआत हल्द्वानी में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों तक के कार्यकर्ताओं की बैठक से होनी थी। इसके बाद उन्हें हरिद्वार में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होना था।
शाम के समय उन्हें देहरादून में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करना था। पार्टी नेतृत्व के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अब बाद में उत्तराखंड का दौरा करेंगे।