{"_id":"5f510fe48ebc3e543d32ae51","slug":"uttarakhand-news-bjp-mla-bishan-singh-chuphal-told-the-reason-why-he-meets-with-jp-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा अफवाह, आपदा पीड़ितों के पुनर्वास का मामला लेकर गया था दिल्ली : भाजपा विधायक चुफाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा अफवाह, आपदा पीड़ितों के पुनर्वास का मामला लेकर गया था दिल्ली : भाजपा विधायक चुफाल
Thu, 03 Sep 2020 09:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
बिशन सिंह चुफाल
- फोटो : Facebook Page
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष सीमांत जिले के आपदा प्रभावितों की समस्याओं समेत चार मामलों को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
भाजपा विधायक चुफाल के बाद अब विधायक काऊ अफसरशाही से नाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र
विज्ञापन
नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर चुफाल ने इसे महज अफवाह बताया। हालांकि उन्होंने यह जरूर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं से साथ आगामी-2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई।
विज्ञापन
डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने एक सितंबर को दिल्ली रवाना होने से पहले हल्द्वानी में कुछ विधायकों से मुलाकात की थी। दिल्ली में हाईकमान से मिलने के बाद वह बुधवार रात हल्द्वानी पहुंचे और अगली सुबह यानी बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ रवाना हो गए। विधायक चुफाल ने बताया कि जिले में इस साल आपदा से काफी नुकसान हुआ है। कई परिवार बेघर हो गए हैं।
उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों के शीघ्र पुनर्वास करने का अनुरोध किया है। साथ ही नैनीसैनी से दिल्ली, देहरादून और पंतनगर के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू करने और जिले के सीमांत क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया।
विधायक चुफाल ने बताया कि पिथौरागढ़ से धारचूला के लिए ग्रिफ की ओर से बनाई जा रही सड़क की धीमी प्रगति के कारण हो रही दिक्कतों के बारे में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानकार दी। वर्षों से बन रही इस सड़क की कटिंग का काम अभी तक बीआरओ नहीं कर पाया है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय सहमहामंत्री संगठन शिव प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य प्रभारी श्याम जाजू से भी मुलाकात की थी। इस दौरान सभी से विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई।
2017 में विरोध नहीं किया अब कैसा विरोध
विधायक विशन सिंह चुफाल से जब सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि 2017 में मंत्रीमंडल में शामिल होने को लेकर जब उन्होंने विरोध के स्वर नहीं उठाए तो अब क्यों और किसका विरोध करेंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि न तो वह किसी से नाराज हैं और न ही मंत्रीमंडल में फेरबदल के पक्ष में हैं। उन्होंने इस तरह की चर्चाओं को पूरी तरह से अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि पूरी भाजपा एकजुट है।