फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: bjp and Congress Four Leaders from Kumaon died in four years

Uttarakhand: चार सालों में सदन के चार सदस्यों का निधन, तीन भाजपा और एक कांग्रेस नेता ने छोड़ी दुनिया

Wed, 26 Apr 2023 10:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Apr 2023 10:22 PM IST
सार

मंत्री चंदन राम दास से पहले तत्कालीन वित्त मंत्री प्रकाश पंत, तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश और विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand News: bjp and Congress Four Leaders from Kumaon died in four years
चार साल में कुमाऊं के चार नेताओं का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल की बात करें तो पिछले चार साल में चार ऐसे नेताओं का निधन हुआ है जो निधन के समय विधानसभा के सदस्य थे। बुधवार को परिवहन मंत्री और बागेश्वर विधायक चंदन राम दास इस दुनिया में नहीं रहे। इससे पहले तत्कालीन वित्त मंत्री प्रकाश पंत, तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश और विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया था। मंत्री दास की तरह ही डॉ. इंदिरा हृदयेश का निधन भी अचानक हुआ था।

विज्ञापन


Chandan Ram Das: चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरी कराईं, निरीक्षण से पहले दुनिया से विदा हो गए परिवहन मंत्री
विज्ञापन

 

साल 2019 में प्रकाश पंत का हुआ था निधन

तत्कालीन कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का निधन पांच जून 2019 को हुआ था। पिथौरागढ़ से विधायक रहे पंत का निधन अमेरिका में उपचार के दौरान हुआ था। वह कैंसर से पीड़ित थे। प्रकाश पंत भाजपा के प्रमुख नेताओं में से एक थे। मिलनसार और मृदभाषी स्वभाव के थे जिस समय उनका निधन हुआ वे वित्त मंत्री के तौर पर सरकार में शामिल थे।

सल्ट विधायक ने 50 साल की उम्र में छोड़ दी दुनिया

सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन 12 नवंबर 2020 को 50 वर्ष की आयु में हुआ था। सल्ट सीट पर कांग्रेस के रंजीत रावत का दबदबा था। ऐसा माना जाता था कि इस सीट पर उनको चुनौती देना मुश्किल है। ऐसे में साल 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में सुरेंद्र जीना ने उन्हें हराकर यहां भाजपा का झंडा फहराया। राजनीतिक गलियारों में कहा जाता है कि यदि सुरेंद्र जीना आज जीवित होते तो सरकार में अहम जिम्मेदारी निभा रहे होते। बहुत ही कम उम्र में उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन

अचानक दुनिया को अलविदा कह गईं थीं डॉ. इंदिरा

जून 2021 में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश का निधन हुआ था। निधन के समय वे दिल्ली में थीं। हल्द्वानी से तीन बार विधायक चुनी गईं। वह राज्य की प्रमुख नेताओं में एक थीं। वह विकास कार्यों के लिए जानी जाती हैं। कहा जाता है कि हल्द्वानी को नया स्वरूप देने में उनकी बड़ी भूमिका थी।

वारिसों और रिश्तेदारों ने संभाली कमान

हाल फिलहाल में दिवंगत हुए विधायकों के निधन के बाद उनके वारिसों, सगे रिश्तेदारों को ही उनकी राजनीतिक विरासत संभालने का मौका मिला है। प्रकाश पंत के निधन के बाद उनकी पत्नी चंद्रा पंत को भाजपा ने पिथौरागढ़ से टिकट दिया। वह यहां से दो बार चुनाव जीत चुकीं हैं। सल्ट विधायक सुरेंद्र जीना के निधन के बाद खाली हुई सीट से उनके बड़े भाई महेश जीना दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। डॉ. इंदिरा हृदयेश के बाद उनके बेटे सुमित हृदयेश हल्द्वानी से विधायक चुने गए हैं। अब देखना है कि चंदन राम दास के निधन के बाद भाजपा उनकी खाली सीट पर क्या फैसला लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed