फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Big Change may Held in Congress soon

उत्तराखंड कांग्रेस: बड़े बदलाव की तैयारी, कतरे जाएंगे निष्क्रिय पदाधिकारियों के पर, नए चेहरों को मिलेगी जिम्मेदारी

Wed, 08 Sep 2021 06:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Sep 2021 06:31 PM IST
सार

पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्तर पर ऐसे लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। 18 सितंबर से हरिद्वार में परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Big Change may Held in Congress soon
कांग्रेस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चुनावी तैयारियों में जुटी उत्तराखंड कांग्रेस बहुत जल्द संगठन में बड़ा बदलाव कर सकती है। इसके लिए कसरत शुरू हो चुकी है। ऐसे में जहां सक्रिय कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, वहीं निष्क्रिय पदाधिकारियों के पर भी कतरे जा सकते हैं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों-प्रकोष्ठों के पुनर्गठन की भी तैयारी है।

विज्ञापन


कुमाऊं में परिवर्तन यात्रा की सफलता के बाद पार्टी उत्साहित है, लेकिन वह चुनाव से पहले अपने सभी कील-कांटें दुरुस्त कर लेना चाहती है। ऐसे में पार्टी में नए लोगों को एडजस्ट किए जाने का भी दबाव है। जबकि पार्टी संगठन में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो पद लेकर निष्किय पड़े हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2022: उत्तराखंड में प्रह्लाद जोशी होंगे बीजेपी के चुनाव प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष की ओर से पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन और महामंत्री संगठन की नियुक्तियां पहले ही की जा चुकी हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्तर पर ऐसे लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। 18 सितंबर से हरिद्वार में परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा। तीन दिन परिवर्तन यात्रा हरिद्वार की विभिन्न विधानसभाओं में भ्रमण करेगी। 21 से श्राद्ध पक्ष शुरू हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि नए पदाधिकारियों की घोषणा श्राद्ध पक्ष खत्म होने के तुरंत बाद कर दी जाएगी।


इसके अलावा विभिन्न विभाग-प्रकोष्ठों के पुनर्गठन की भी कवायद चल रही है। इनमें नए पदाधिकारियों को बैठाने की तैयारी है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सहित दर्जनभर प्रकोष्ठों और विभागों में परिवर्तन किया जाएगा।

पार्टी में संगठन स्तर पर कुछ बदलाव किए जाने हैं। इसके लिए पार्टी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से मंत्रणा की गई है। सभी को विश्वास में लेकर नए लोगों को दायित्व सौंपे जाएंगे। फिलहाल पार्टी का पूरा फोकस परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण पर है।
- गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed