{"_id":"62ed64f043f60450545d72dc","slug":"uttarakhand-news-bageshwar-saneti-village-students-got-mass-hysteria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mass Hysteria: अब सनेती में बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, बार-बार हो रहीं बदहवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mass Hysteria: अब सनेती में बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, बार-बार हो रहीं बदहवास
Sat, 06 Aug 2022 12:18 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बागेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:18 AM IST
सार
इंटर कॉलेज सनेती में हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। फार्म भरने के दौरान अचानक एक छात्रा का स्वास्थ्य बिगड़ गया जिसकी देखादेखी अन्य लड़कियां भी बदहवास होने लगी।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के रैखाली के बाद मास हिस्टीरिया की परेशानी बागेश्वर के इंटर कॉलेज सनेती में भी शुरू हो गई है। चार दिनों के दौरान आठ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पढ़ती हैं। छात्राओं का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हें स्कूल से जल्दी छुट्टी दी जा रही है।
विज्ञापन
इंटर कॉलेज सनेती में हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। मंगलवार को फार्म भरने के दौरान अचानक एक छात्रा का स्वास्थ्य बिगड़ गया जिसकी देखादेखी अन्य लड़कियां भी बदहवास होने लगी। शुक्रवार को भी एक-एक कर पांच बालिकाएं बदहवासी की हालत में चली गईं। विद्यालय में बालिकाओं का स्वास्थ्य खराब होने के कारण अन्य छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य गोविंद सिंह भौर्याल ने बताया कि छात्राओं का स्वास्थ्य कुछ मिनट के लिए बिगड़ता है और फिर ठीक हो जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी विद्यालय में इस तरह की परेशानी हो चुकी है। छात्राओं में जुलाई, अगस्त के दौरान इस तरह की बीमारी देखी जाती है। कुछ समय तक बदहवास रहने के बाद लड़कियां सामान्य हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगे स्वास्थ्य शिविर में बालिकाओं की जांच कराई गई है।
विज्ञापन
सनेती में कुछ बालिकाओं के अचानक बदहवास होने के बारे में प्रधानाचार्य से जानकारी ली है। उनका कहना है कि मामला गंभीर नहीं है, केवल एक-दो मिनट में छात्राएं बदहवास होकर सामान्य हो जाती हैं। स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं की जांच कराई जा चुकी है। अगर मामला गंभीर हुआ तो छात्राओं की अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी।
- जीएस सौन, सीईओ बागेश्वर