फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Ayush and Homeopathic colleges admission Counseling will held from 19 December

उत्तराखंड: 19 दिसंबर से होगी आयुष और होम्योपैथिक कॉलेजों में दाखिले की काउंसलिंग, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Fri, 02 Dec 2022 07:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Dec 2022 07:00 AM IST
सार

पहले चरण की काउंसलिंग 19 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच और दूसरे चरण की काउंसलिंग 13 जनवरी से चार फरवरी के बीच प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Ayush and Homeopathic colleges admission Counseling will held from 19 December
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के आयुष, होम्योपैथिक और यूनानी कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट-आयुष काउंसलिंग 19 दिसंबर से होगी। उत्तराखंड आयुर्वेद विवि ने इसका संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। नीट-यूजी स्कोर के आधार पर एचएनबी मेडिकल विवि एमबीबीएस, बीडीएस की दो चरण की काउंसलिंग करा चुका है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, समूह-ग के तहत 71 विभागों में 445 पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें जरूरी जानकारी
विज्ञापन


अब उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस दाखिलों की काउंसलिंग का निर्णय लिया है। विवि के प्रभारी कुलसचिव डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि पहले चरण की काउंसलिंग 19 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच और दूसरे चरण की काउंसलिंग 13 जनवरी से चार फरवरी के बीच प्रस्तावित है। जल्द ही इसकी अंतिम सूचना जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है काउंसिलिंग का शेड्यूल

पहला चरण
ऑनलाइन पंजीकरण, फीस जमा करने की तिथि : 19 दिसंबर से 25 दिसंबर
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि - 29 दिसंबर
च्वाइस भरने की तिथि - 30 दिसंबर से एक जनवरी 
सीट आवंटन की तिथि - 05 जनवरी
आवंटित सीटों पर दाखिले - 06 जनवरी से 12 जनवरी

दूसरा चरण
ऑनलाइन पंजीकरण, फीस जमा करने की तिथि - 13 जनवरी से 20 जनवरी
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि - 23 जनवरी
च्वाइस भरने की तिथि - 24 जनवरी और 26 जनवरी 
सीट आवंटन की तिथि - 29 जनवरी
आवंटित सीटों पर दाखिले - 30 जनवरी से 04 फरवरी 2023

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed