फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Audit report revealed financial irregularities of 227 crore in a year in 21 departments

Uttarakhand: ऑडिट रिपोर्ट में हुआ खुलासा, 21 विभागों में एक साल में 227 करोड़ की वित्तीय अनियिमताएं

Fri, 08 Sep 2023 05:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Sep 2023 05:00 AM IST
सार

Uttarakhand News: सदन पटल पर रखी गई वित्तीय वर्ष 2017-18 की ऑडिट रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Audit report revealed financial irregularities of 227 crore in a year in 21 departments
वित्तीय रिर्पोट में खुलासा - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

प्रदेश के 21 सरकारी विभागों में एक साल में 227 करोड़ 66 लाख रुपये की वित्तीय गड़बड़ियां हुई हैं। वहीं, नौ संस्थाओं में भी 120.99 करोड़ की अनियमितताएं पकड़ में आई हैं। सदन पटल पर रखी गई वित्तीय वर्ष 2017-18 की ऑडिट रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। समाज कल्याण विभाग 129.39 करोड़ के साथ अनियमिताओं में पहले पायदान पर है। लोक निर्माण विभाग में 24.43 करोड़, बाल विकास विभाग में 42.32 करोड़, सिंचाई विभाग में 11.31 करोड़ की गड़बड़ियां सामने आईं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 4.74 करोड़, वाणिज्य कर में 5.61 करोड़, वन विभाग में 1.27 करोड़, लघु सिंचाई विभाग में 3.27 करोड़, उद्यान विभाग में 4.14 करोड़ की अनियमितताएं पकड़ीं गईं।

विज्ञापन


Bageshwar Bypoll Result: कल होगा पांचों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, 14 राउंड में होगी वोटों की गिनती
विज्ञापन


नगर पालिकाओं में सबसे ज्यादा अनियमितताएं
रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य की नौ संस्थाओं में 120 करोड़ 99 लाख की वित्तीय अनियमितताएं पकड़ में आई हैं। इनमें से नगर पालिकाओं में सर्वाधिक 62.13 करोड़, ग्राम पंचायतों में 29.10 करोड़, नगर निगमों में 11.48 करोड़ की गड़बड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा, प्राधिकरणों में 2.35 करोड़, विश्वविद्यालयों में 1.66 करोड़, कृषि मंडियों में 1.14 करोड़, नगर पंचायतों में 3.59 करोड़, जिला पंचायतों में 4.69 करोड़, क्षेत्र पंचायतों में 4.80 करोड़ की अनियमितताएं पकड़ी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों का किराया नहीं वसूल रहीं मंडियां
रुद्रपुर मंडी ने दुकानों का किराया 15 लाख, हल्द्वानी मंडी ने दुकानों-गोदामों का किराया 23.60 लाख, विकासनगर मंडी ने 4.42 लाख किराया वसूल नहीं किया। देहरादून मंडी को ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर का गलत आकलन करने पर 55 लाख की आर्थिक क्षति हुई। ऋषिकेश मंडी वन उपज की बिक्री से देय आय पर सुख सुविधा शुल्क की कटौती मंडी शुल्क व विकास सेस दोनों पर की, जिससे 22.97 लाख का नुकसान हुआ।

निगमों में करोड़ों की गड़बड़ियां
नगर निगम रुड़की 27.19 लाख की रिकवरी नहीं की। नगर निगम हल्द्वानी को तहबाजारी, होर्डिंग विज्ञापन व नियम विरुद्ध दुकानों के आवंटन से 57.74 लाख का नुकसान हुआ। देहरादून को भवन कर की मद में हर साल करोड़ों का नुकसान हो रहा है। भवन कर व भूमि कर की 2.44 करोड़ की वसूली नहीं की। कुल 2.67 करोड़ का नुकसान हुआ। नगर निगम रुद्रपुर को 1.48 करोड़, काशीपुर को दो करोड़ की हानि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed