फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Attachment of 900 teachers and employees of state ended Order Issued

Uttarakhand News: प्रदेश के 900 शिक्षकों और कर्मचारियों का अटैचमेंट खत्म, शिक्षा महानिदेशक ने जारी किए निर्देश

Sun, 16 Feb 2025 11:09 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Feb 2025 11:09 AM IST
सार

शिक्षा मंत्री ने आठ फरवरी 2025 को हुई बैठक में इस तरह के सभी शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म कर उन्हें मूल विद्यालय में भेजने के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश के बाद अब इस तरह के शिक्षकों, कर्मचारियों की संबद्धता खत्म की गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Attachment of 900 teachers and employees of state ended Order Issued
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

शिक्षा विभाग में गंभीर बीमार और विद्या समीक्षा केंद्र में अटैच शिक्षकों को छोड़कर सभी का अटैचमेंट खत्म कर दिया गया है। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। बताया गया है कि इस तरह के शिक्षकों की संख्या करीब 900 है। अमर उजाला ने 23 सितंबर 2024 को शिक्षकों की मनचाही तैनाती के लिए प्रदेश में चल रहा संबद्धता का खेल खबर प्रकाशित की थी। इस पर विभागीय मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने ऐसे शिक्षकों की रिपोर्ट तलब कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


शिक्षा महानिदेशक ने जारी निर्देश में कहा कि संज्ञान में आया है कि कई शिक्षक और कर्मचारी अपने मूल विद्यालय को छोड़कर अन्य विद्यालयों एवं कार्यालयों में अटैच हैं। जिस पर शिक्षा मंत्री ने आठ फरवरी 2025 को हुई बैठक में इस तरह के सभी शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म कर उन्हें मूल विद्यालय में भेजने के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश के बाद अब इस तरह के शिक्षकों, कर्मचारियों की संबद्धता खत्म की गई है। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि वह शिक्षक जो शासनादेश के अनुरूप अटैच हैं। उनका अटैचमेंट खत्म नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इन शिक्षकों, कर्मचारियों को आवश्यकता वाले विद्यालयों एवं कार्यालयों में समायोजित किया जाएगा। इसके लिए निदेशालय के माध्यम से स्पष्ट प्रस्ताव महानिदेशालय को उपलब्ध कराया जाए। ताकि संबंधित प्रस्ताव पर शासन से अनुमोदन लिया जा सके। निर्देश में कहा गया है कि भविष्य में शासन के अनुमोदन के बाद ही आवश्यकता के अनुसार शिक्षकों को कार्ययोजित करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand:  सभी मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के घरों पर लगेंगे स्मार्ट मीटर, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

यहां तैनात होंगे शिक्षक
शिक्षा महानिदेशक ने निर्देश में यह भी कहा कि शिक्षा सत्र की समाप्ति तक कुछ मामलों में शिक्षकों को तैनात किया जाएगा। ऐसे विद्यालय जहां पर्याप्त छात्र संख्या होने के बावजूद विषय शिक्षक न हों। शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने, तबादला, लंबे समय से शिक्षकों के छुट्टी पर होने व अन्य कारणों से शिक्षक विहीन होने की स्थिति में भी शिक्षकों को तैनात किया जाएगा।

शिक्षकों के अटैचमेंट पर अमर उजाला ने प्रकाशित की थी खबर
शिक्षा विभाग में शिक्षकों की संबद्धता पर अमर उजाला ने 23 सितंबर 2024 को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने विभाग को इस तरह के शिक्षकों की रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए थे। तब शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान का कहना था कि उन्होंने सात सितंबर 2024 को कार्यभार संभाला। शिक्षकों की यह संबद्धता छह सितंबर या उससे पहले की है।

शासनादेश के अनुसार जो शिक्षक अटैच हैं, उन्हें छोड़कर अन्य का अटैचमेंट खत्म कर दिया गया है। निदेशक को निर्देश दिया गया है कि इस तरह के शिक्षकों को मूल विद्यालय के लिए कार्यमुक्त किया जाए। वहीं, आवश्यकता वाले विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए प्रस्ताव भेजा जाए।
-झरना कमठान, शिक्षा महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed