उत्तराखंड: सहायक अभियोजन अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा आज, सामान्य ज्ञान में राज्य पर आधारित प्रश्नों ने चकराया
लोक सेवा आयोग की ओर से कराई जा रही सहायक अभियोजन अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा के दिन हरिद्वार में धारा 144 लागू करने के आदेश सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह ने दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी देहरादून सहित राज्य के विभिन्न केंद्रों में आज रविवार को उत्तराखंड सहायक अभियोजन अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान परीक्षा में सामान्य ज्ञान में उत्तराखंड पर आधारित प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को चकराया।
हरिद्वार में धारा 144 लागू
वहीं लोक सेवा आयोग की ओर से कराई जा रही सहायक अभियोजन अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा के दिन हरिद्वार में धारा 144 लागू करने के आदेश सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह ने दिए हैं।
दो पालियों में परीक्षा
परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जा रही है। पहली पाली में सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक परीक्षा हुई और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे तक परीक्षा होगी। लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन के अलावा अकेले हरिद्वार शहर में 19 केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है।
पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी