{"_id":"607b089451b09928044ae4a2","slug":"uttarakhand-news-arvind-kejriwal-virtual-rally-now-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : केजरीवाल की वर्जुअल रैली कल, साप्ताहिक कर्फ्यू के चलते आप ने बदला कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : केजरीवाल की वर्जुअल रैली कल, साप्ताहिक कर्फ्यू के चलते आप ने बदला कार्यक्रम
Sun, 18 Apr 2021 02:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 18 Apr 2021 02:54 AM IST
सार
रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू होने के कारण इसे एक दिन टाल दिया गया है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आप संरक्षक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उत्तराखंड में वर्चुअल रैली अब सोमवार को होगी। आज साप्ताहिक कर्फ्यू होने के कारण इसे एक दिन टाल दिया गया है। आप प्रदेेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बताया कि केजरीवाल प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों से वर्चुअल जुड़ेंगे। वो इस दौरान उत्तराखंड में बदलाव के प्लान का भी ऐलान करेंगे।
विज्ञापन
उधर, आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बताया कि आप कार्यकर्ताओं में केजरीवाल के कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है। पार्टी ने सभी स्थानों पर वर्चुअल रैली के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। देहरादून में हरिद्वार बाईपास रोड पर एक निजी होटल में कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सभी वर्चुअली जुड़ेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद ये केजरीवाल की पहली वर्चुअल रैली होगी, जिसमें वो सीधे आप कार्यकर्ताओं और जनता से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
आप में शामिल हो सकते हैं कोठियाल
यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल 19 अप्रैल को आप में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आप के शीर्ष नेताओं से अंतिम दौर की बात हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि 19 को केजरीवाल कर्नल कोठियाल के पार्टी में शामिल होने का एलान कर सकते हैं।