फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : animal house caught fire in uttarkashi, four animal died

Uttarakhand News : नौगांव में देर रात गोशाला में लगी आग, चार जानवर जिंदा जले

Fri, 29 Jan 2021 12:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नौगांव 
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नौगांव  Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 29 Jan 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news :  animal house caught fire in uttarkashi, four animal died
कोलकाता में आग की घटना - फोटो : ANI
उत्तरकाशी जिले के नौगांव में स्यालव गांव के पास गुरुवार देर रात एक गोशाला में आग लग गई। आग में चार जानवर जिंदा जल गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरुवार देर रात दस बजे की है। जब छानी के हटकर बनी गोशाला आग की चपेट में आ गई। गांव के नेत्र सिंह भंडारी की गोशाला गांव के पास ही थी।
विज्ञापन


वह रात को पशुओं को चारा-पत्ती डालकर लौटा था। तभी रात को अचानक गोशाला में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक गोशाला में बंधे चार पशु जिंदा जग गए। पशुओं में एक जोड़ी बैल और दो भैंस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल की आग बुझाने में झुलसी महिला की हल्द्वानी में मौत

अल्मोड़ा में लमगड़ा ब्लॉक के ठाना मठेना में बीते रविवार को जंगल की आग बुझाते वक्त झुलसी सरस्वती देवी की हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि साथ में झुलसी उनकी बहू का इलाज चल रहा है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम गांव में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

लमगड़ा ब्लाक के ठाना मठेना में बीते रविवार को जंगल में अचानक आग लग गई थी। घरों की ओर बढ़ रही आग को बुझाते समय सरस्वती देवी (60) पत्नी हीरा सिंह और उनकी बहू हेमा देवी (25) पत्नी नंदन सिंह बुरी तरह झुलस गए थे। परिजन उन्हें जिला अस्पताल अल्मोड़ा ले गए थे और वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था।


सरस्वती ने सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान रमेश रौतेला ने बताया कि हल्द्वानी में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। देर शाम शव की अंत्येष्टि कर दी गई। उन्होंने बताया कि बहू हेमा अब भी हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। एसटीएच के प्लास्टिक सर्जन डॉ. हिमांशु सक्सेना ने बताया कि हेमा देवी को अभी खतरे से बाहर नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed