फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News: Angry Husband Murdered his wife in Chamoli

गुस्से में हैवान बना पति: कुदाल और प्रेशर कुकर से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट 

Mon, 21 Jun 2021 09:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Jun 2021 09:36 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृति का है। उसके द्वारा गुस्से में पत्नी की हत्या की बात सामने आई है

विज्ञापन
Uttarakhand News: Angry Husband Murdered his wife in Chamoli
हत्या - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में चमोली जिले के प्यूंरा गांव में एक व्यक्ति ने कुदाल व प्रेशर कुकर से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर मृतका के हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया।

विज्ञापन


गुस्से में पत्नी की हत्या की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आपराधिक प्रवृति का है। मृतका और आरोपी के बच्चे नहीं हैं। आरोपी देहरादून में एक होटल में काम करता है और कोरोना कर्फ्यू के कारण तीन माह पहले घर आया था।
विज्ञापन


गैरसैंण थाना प्रभारी सुभाष जखमोला ने बताया कि रविवार दोपहर सूचना मिली कि प्यूंरा गांव में किसी महिला ने आत्महत्या कर ली है। इस पर महिला पुलिस, आदिबदरी चौकी प्रभारी एसआई पंकज कुमार सहित पुलिस टीम के साथ आठ किलोमीटर पैदल चलकर प्यूंरा गांव पहुंचे। तीन दिन से भारी बारिश के कारण प्यूंरा मोटर मार्ग बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्यूंरा गांव पहुंचते ही पुलिस टीम ने महिला के शव और घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया और पाया कि महिला ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी निर्ममता से हत्या की गई है।

पुलिस के सामने कबूला जुर्म

थाना प्रभारी ने मृतक बीना देवी (33) के पति भरत सिंह से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि किसी बात पर गुस्से में उसी ने पत्नी को प्रेशर कुकर व कुदाल से मारकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने कहा कि मृतक बीना देवी के सिर, माथे, और आंख के पास गहरे घाव हैं। आरोपी ने महिला का शव घर में ही रखा हुआ था। मृतका बीना देवी के पिता सारकोट निवासी जोगेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति भरत सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात को ही पुलिस शव आदिबदरी चौकी लेकर आई और वहां से पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया। इस निर्मम हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed