{"_id":"69aabca49faff75ef00fca1c","slug":"uttarakhand-news-amit-shah-will-reach-haridwar-tomorrow-cm-dhami-took-stock-of-preparations-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कल हरिद्वार पहुंचेंगे अमित शाह, सीएम धामी ने बैरागी कैंप पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कल हरिद्वार पहुंचेंगे अमित शाह, सीएम धामी ने बैरागी कैंप पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा
Fri, 06 Mar 2026 06:01 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:01 PM IST
सार
उत्तराखंड की सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम रखा गया है। सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार दौरे पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल हरिद्वार दौरे पर पहुंचेंगे। इससे पहले आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैरागी कैंप में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में नई संहिताओं, राज्य सरकार के विकास कार्यों, चार धाम यात्रा और पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं पुख्ता की जा रही हैं।
डबल इंजन की सरकार के तहत राज्य में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और उत्तराखंड कई मामलों में देश में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। पर्यटन और खनन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विकास पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है।
विज्ञापन
Uttarakhand: कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने की प्रेसवार्ता, आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों पर उठाए सवाल
विज्ञापन
फूकेंगे चुनावी बिगुल
माना जा रहा है की 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यहां एक बड़ी सभा के माध्यम से अमित शाह प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को जनता के सामने रखकर चुनावी बिगुल फूंकेंगे ।