फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News: American woman Farida malik Released from Almora Jail

उत्तराखंड: अवैध तरीके से भारत आने वाली अमेरिकी नागरिक फरीदा मलिक अल्मोड़ा जेल से रिहा

Sat, 29 May 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी विनोद काला, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विनोद काला, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 29 May 2021 02:30 AM IST
सार

पाक मूल की अमेरिकी नागरिक फरीदा मलिक साल 2019 में नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करते समय पकड़ी गई थी। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: American woman Farida malik Released from Almora Jail
फरीदा मलिक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने के जुर्म में सजा काट रही पाक मूल की अमेरिकी नागरिक फरीदा मलिक को जेल से रिहा कर दिया गया है। शुक्रवार को बनबसा पुलिस उसे लेने अल्मोड़ा जेल पहुंची। दो दिन बाद उसे वैधानिक कार्रवाई के बाद दिल्ली से अमेरिका भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन


बनबसा इमिग्रेशन चैकपोस्ट पर 12 जुलाई 2019 को नेपाल से गलत तरीके से भारत में प्रवेश करने के जुर्म में पाक मूल की अमेरिकी नागरिक फरीदा मलिक को पकड़ा गया था। वह काठमांडू से नेपाली यात्री बस में सवार होकर बनबसा के रास्ते दिल्ली जाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन


इमिग्रेशन चैकपोस्ट पर पता चला कि उसके नाम का पासपोर्ट तो बना था किंतु पासपोर्ट पर भारत का वीजा नहीं था। इमिग्रेशन चैकपोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि वीजा के बगैर नेपाल से भारत में प्रवेश करने के जुर्म में उसे बनबसा पुलिस के सुपुर्द किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: दो हजार से कम हुए संक्रमित मामले, 52 मरीजों की मौत, सात हजार से ज्यादा हुए ठीक

पुलिस ने फरीदा के खिलाफ तीन पासपोर्ट होने और 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। उसे जेल भेज दिया गया था। कुछ समय पहले न्यायालय ने उसे जमानत पर छोड़ दिया था। तारीखों पर उपस्थित न होने पर न्यायालय ने उसका वारंट भी निकाला था। बाद में उसे गिरफ्तार कर फिर जेल भेज दिया था।


सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि सजा पूरी होने के बाद शुक्रवार को उसे रिहाई मिल गई। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद बिष्ट ने बताया कि उक्त महिला को रिहा कर दिया गया है।

शनिवार को उसका मेडिकल परीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद उसे दिल्ली ले जाया जाएगा। इमिग्रेशन चैकपोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि उक्त महिला को दो दिन बाद वैधानिक उद्वासन कार्रवाई (डेपुटेशन) के बाद दिल्ली से हवाई मार्ग से उसे अमेरिका के लिए रवाना कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed