{"_id":"669ccd0ed4595aa6ce06426f","slug":"uttarakhand-news-after-ifs-officers-now-32-forest-rangers-are-transferred-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: आईएफएस अफसरों के बाद अब 32 वन रेंजरों का तबदला, यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: आईएफएस अफसरों के बाद अब 32 वन रेंजरों का तबदला, यहां देखें पूरी लिस्ट
Sun, 21 Jul 2024 02:28 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:28 PM IST
सार
नरेंद्र नगर वन प्रभाग में तैनात बुद्धि प्रकाश को टांस वन प्रभाग पुरोला भेजा गया है। पूरन सिंह देउपा को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, प्रदीप कुमार पंत को हल्द्वानी से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर भेजा गया है।
विज्ञापन
तबादला
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन महकमे में तैनात 13 आईएफएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब 32 वन क्षेत्राधिकारियों की भी कुर्सियां हिला दी गईं हैं। स्थानांतरण आदेश के अनुसार मानव वन्य जीव संघर्ष, अवैध पातन और अवैध खनन जैसी समस्याओं पर रोकथाम के लिए संवेदनशील वन प्रभागों में क्षेत्राधिकारियों को भेजा गया है। इन वन प्रभागों में खाली पदों पर ये तैनाती की गई है।
विज्ञापन
नरेंद्र नगर वन प्रभाग में तैनात बुद्धि प्रकाश को टांस वन प्रभाग पुरोला भेजा गया है। पूरन सिंह देउपा को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, प्रदीप कुमार पंत को हल्द्वानी से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर भेजा गया है। हेमंत बिष्ट को मसूरी से बदरीनाथ, मनोज प्रसाद देवरानी को चकराता से बदरीनाथ, शैलेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार से टिहरी, महेश शर्मा को चकराता से हरिद्वार ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
Chardham Yatra: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरा मलबा, तीन यात्रियों की मौत; पांच घायल
विज्ञापन
प्रदीप सिंह चौहान को टिहरी से नरेंद्र नगर वन प्रभाग, पंकज ध्यानी को हरिद्वार से कालसी, जितेंद्र सिंह गुसाईं को भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी से हरिद्वार, हरीश गैरोला को हरिद्वार से मसूरी, मनीष कुमार को कालागढ़ टाइगर रिजर्व लैंसडाउन से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर, शिव प्रसाद गैरोला को अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट से टिहरी, संजीव कुमार को अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट से रामनगर, सुभाष घिल्डियाल को गढ़वाल वन प्रभाग से लैंसडाउन, अमोल ईष्टवाल को टांस वन प्रभाग से कालागढ़ टाइगर रिजर्व लैंसडाउन, शिवांगी डिमरी को केदारनाथ वन्य जीव से प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत देहरादून कार्यालय, अमिता चौहान को टांस वन प्रभाग से हरिद्वार, अमिता थपलियाल को टिहरी डैम द्वितीय से मसूरी और यशवंत सिंह को अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट से उत्तरकाशी वन प्रभाग भेजा गया है।