फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Advocates on strike across the state today demanding construction of chambers

Uttarakhand: चेंबर निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की राज्यभर में हड़ताल, प्रमुख सेवाएं रहीं ठप

Sat, 15 Nov 2025 01:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 15 Nov 2025 01:59 PM IST
सार

हड़ताल के दौरान अदालतों और संबंधित कार्यालयों के साथ-साथ बस्ते, टाइपिंग, स्टाम्प वेंडर आदि सेवाएं भी पूरी तरह से बंद हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Advocates on strike across the state today demanding construction of chambers
देहरादून के वकील सड़कों पर उतरे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बार एसोसिएशन देहरादून के अधिवक्ताओं की चेंबर निर्माण से संबंधित मांग के समर्थन में आज पूरे राज्य की अदालतों में कामकाज ठप है। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड ने इस मुद्दे पर सरकार का सहयोग न मिलने के विरोध में एक दिवसीय न्यायिक हड़ताल की घोषणा की है।

विज्ञापन


बार एसोसिएशन देहरादून की मांग है कि उन्हें चेंबर निर्माण के लिए सिविल कैंपस पुराना जिला जज न्यायालय परिसर की भूमि आवंटित की जाए। अपनी इस मांग के लिए अधिवक्ताओं का सांकेतिक रोष जारी है। शुक्रवार को एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने हरिद्वार रोड पर लगभग साढ़े तीन घंटे तक चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन


Uttarakhand: भूकंप से बचाव के लिए प्रदेशभर में शुरू हुई मॉक ड्रिल, घायल लोगों के रेस्क्यू का किया गया अभ्यास
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल और सचिव राजबीर सिंह बिष्ट ने किया। आज हड़ताल के दौरान अदालतों और संबंधित कार्यालयों के साथ-साथ बस्ते, टाइपिंग, स्टाम्प वेंडर आदि सेवाएं भी पूरी तरह से बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed