{"_id":"655c411ea2734974cf001d9a","slug":"uttarakhand-news-admission-through-special-counselling-on-vacant-seats-of-neet-pg-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET-PG Admission: नीट-पीजी की खाली सीटों पर विशेष काउंसिलिंग से होंगे दाखिले, पढ़ें जरूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET-PG Admission: नीट-पीजी की खाली सीटों पर विशेष काउंसिलिंग से होंगे दाखिले, पढ़ें जरूरी जानकारी
Tue, 21 Nov 2023 11:06 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:06 AM IST
सार
मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) के दिशानिर्देश के अनुसार नीट पीजी की खाली सीटों को विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड से भरा जाएगा। इसके लिए विवि ने काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
नीट यूजी की तर्ज पर अब नीट पीजी की खाली सीटों पर विशेष काउंसिलिंग से दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि ने विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 22 से 26 नवंबर तक खाली सीटों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
एचएनबी चिकित्सा विवि के कुलसचिव डॉ. आशीष उनियाल ने बताया, मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) के दिशानिर्देश के अनुसार नीट पीजी की खाली सीटों को विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड से भरा जाएगा। इसके लिए विवि ने काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Uttarakhand: 400 शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों की तैयारी, शिक्षा महानिदेशालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
22 से 26 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। 22 नवंबर को 11 बजे से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगी। इसके बाद 27 नवंबर को अखिल भारतीय स्तर पर नीट-पीजी का परिणाम घोषित किया जाएगा। 28 से 30 नवंबर तक मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की तिथि तय की गई है।