{"_id":"61d81609a77e1562fc227634","slug":"uttarakhand-news-additional-chief-secretary-home-anand-bardhan-and-secretary-ranjit-sinha-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चुनाव आचार संहिता से पहले अपर मुख्य सचिव गृह आनंद बर्धन और सचिव रंजीत सिन्हा बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चुनाव आचार संहिता से पहले अपर मुख्य सचिव गृह आनंद बर्धन और सचिव रंजीत सिन्हा बदले
Fri, 07 Jan 2022 04:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 07 Jan 2022 04:59 PM IST
सार
सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने इस संबंध में आदेश जारी किए। जारी आदेश के मुताबिक, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से गृह और कारागार विभाग हटा दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले शासन ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और सचिव को बदल दिया है। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने इस संबंध में आदेश जारी किए। जारी आदेश के मुताबिक, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से गृह और कारागार विभाग हटा दिया गया है। बर्द्धन मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव भी हैं और उनके पास वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का भी जिम्मेदारी है। उनके बाकी विभाग यथावत रहेंगे।
विज्ञापन
सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा से भी गृह विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। सिन्हा राज्यपाल के सचिव भी हैं। उनके बाकी विभाग बने रहेंगे। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु जो लोक निर्माण विभाग भी देख रहे हों, को शासन ने गृह और कारागार विभाग की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
शासन ने आबकारी आयुक्त के पद से अपर सचिव नितिन कुमार भदौरिया को मुक्त कर दिया है। यह जिम्मेदारी सचिव आबकारी हरिचंद्र सेमवाल देखेंगे। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से तकनीकी शिक्षा का प्रभार हटा दिया गया है। यह दायित्व अब सचिव नीतेश कुमार झा देखेंगे।
रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए एसडीएम स्थानांतरित
विधानसभा चुनाव के लिए लोहाघाट के रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए एसडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी को चुनाव से पहले ही यहां से विदाई दे दी गई है। उन्हें यहां से टिहरी भेजा गया है।
पिछले साल 29 सितंबर को पिथौरागढ़ से आकर यहां एसडीएम के पद का कार्यभार संभालने वाले गोस्वामी को छह जनवरी को ही 100 दिन हुए हैं। इस अवधि में लोगों को प्रशासकीय कामकाज में गुणात्मक बदलाव दिख रहा था।
बताते हैं कि जेसीबी से नियम विरुद्ध जमीन को समतल करने से हुए अवैध खनन के बहुचर्चित मामले में एक व्यक्ति पर लगाए गए 5.5 लाख रुपये के जुर्माने के बाद से एसडीएम गोस्वामी कुछ सियासी हस्तियों को खटक रहे थे।