फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand news: accident in uttarkashi and joshimath

उत्तराखंड : आज अलग-अलग हादसों में गई दो लोगों की जान, एक व्यक्ति हुआ घायल

Thu, 11 Jun 2020 04:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी 
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी  Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 11 Jun 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: accident in uttarkashi and joshimath
accident - फोटो : amar ujala

उत्तरकाशी की उप तहसील धौंतरी में धनेटी के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। वाहन लगभग 50 मीटर खाई में गिरा है।

विज्ञापन


धौंतरी से लंबगांव की ओर जा रहा यूटिलिटी वाहन धनेटी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति को लंबगांव टिहरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन में दो ही लोग सवार थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर धनेटी के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में वाहन चालक मानपुर गांव निवासी मुकेश भट्ट (36) पुत्र काशीराम भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सिलोड़ा टिहरी गढ़वाल निवासी महेंद्र राणा को तत्काल उपचार के लिए लंबगांव अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन धौंतरी से लंबगांव जा रहा था। अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


गंगोल गांव के पास कार खाई में गिरी

चमोली में गोपेश्वर-मंडल-उखीमठ सड़क पर गंगोल गांव के पास कार खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला। गंगोलगाव निवासी धीरेंद्र सिंह पुत्र स्व. धर्म सिंह रावत बुधवार रात करीब 11 बजे गोपेश्वर से गंगोलगाव जा रहा था, लोगों को सुबह दुर्घटना की भनक लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed