उत्तराखंडः चमोली जिले में तलौर गांव के पास खाई में गिरी बोलेरो, पांच घायल, दो को एयरलिफ्ट कर एम्स पहुंचाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जिले के देवाल-खेता मार्ग पर शनिवार को तलौर गांव के पास एक बोलेरो खाई में गिर गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएचसी देवाल में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश और तीन घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया।
Uttarakhand: Two persons sustained serious injuries in a road accident in Chamoli district earlier today. "On CM Trivendra Singh Rawat's instructions, the injured have been airlifted to AIIMS, Rishikesh," says CMO. pic.twitter.com/w20O2gTcIT
— ANI (@ANI) February 20, 2021विज्ञापन
शनिवार को एक बोलेरो देवाल बाजार से तलौर जा रहा था। सुबह करीब 11 बजे तलौर के गांव के पास वाहन सड़क से सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में सुरेंद्र सिंह (36) पुत्र राम सिंह, वाहन चालक पप्पू (30) पुत्र रतनराम, नरेंद्र (33) पुत्र प्रेमराम निवासीगण ग्राम-कांडेई और देवीदत्त (27) पुत्र कांतिबल्लभ ग्राम-बमणबेरा, गजेंद्र सिंह (30) पुत्र जयबीर सिंह ग्राम-तलौर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 व प्राइवेट टैक्सी से देवाल अस्पताल पहुंचाया। पीएचसी के डॉ. शहजाद अली ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र सिंह व गजेंद्र सिंह को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। वहीं, तीन घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर भेज दिया गया है। डीएम स्वाति भदौरिया और एसडीएम सुधीर कुमार ने मौके पर जाकर जायजा लिया।
वाहन से टकराकर कार खाई में गिरी कार
वहीं पौड़ी जिले में काशीपुर बुआखाल हाईवे पर धुमाकोट कसाना के पास एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। सामने से आ रहे वाहन से टकराकर उक्त कार खाई में गिर गई। कार में पांच लोग सवार थे। पीएचसी धुमाकोट में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को हायर सेंटर रैफर किया गया है।