उत्तराखंडः आप का सीएम आवास घेराव, मनीष सिसोदिया बोले- कोठियाल को गिरफ्तार करना दुर्भाग्यपूूर्ण
आम आदमी पार्टी ने कहा कि मुफ्त बिजली देने का भाजपा का सिर्फ चुनावी जुमला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत के मुफ्त बिजली देने के एलान को चुनाव स्टंट बताते हुए शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया।
इस दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से धक्का-मुक्की की और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस विरोध-प्रदर्शन कर रहे आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) और कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ले गई। वहीं पुलिस को चकमा देकर कुछ आप कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए।
बिजली के मुद्दे पर मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) को गिरफ्तार करने की दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि देश की रक्षा करने वाले सच्चे सिपाही को गिरफ्तार करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस दौरान आम आदमी पार्टी ने कहा कि मुफ्त बिजली देने का भाजपा का सिर्फ चुनावी जुमला है। साढ़े चार साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने जनहित में कोई काम नहीं किया। अब चुनाव को देखते हुए मुफ्त बिजली देने का एलान किया है।
आप नेता रविंद्र जुगरान और प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि उत्तराखंड में मुफ्त बिजली के मुद्दे पर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मुफ्त बिजली देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान के बाद साफ हो गया है कि सरकार प्रदेश की जनता के साथ छल कर रही है। आप नेताओं ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा जुमलेबाजी कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है।
भाजपा प्रदेश में फ्री बिजली नहीं देना चाहती है। 100 यूनिट फ्री बिजली देने की ऊर्जा मंत्री ने घोषणा की है। जबकि अभी तक कैबिनेट में प्रस्ताव तक नहीं लाया गया। आप का कहना है कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में फ्री बिजली होनी चाहिए। प्रदेश के लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलनी चाहिए। जुगरान ने कहा कि शनिवार को आप कार्यकर्ता 300 यूनिट फ्री बिजली की मांग और भाजपा के जुमलेबाजी के विरोध में सीएम आवास का घेराव करेंगे।
सीएम आवास कूच में कोठियाल को गिरफ्तार करना दुर्भाग्यपूूर्ण
बिजली के मुद्दे पर मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) को गिरफ्तार करने की दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि देश की रक्षा करने वाले सच्चे सिपाही को गिरफ्तार करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
शनिवार को आप कार्यकर्ता बिजली के मुद्दे पर सीएम आवास कूच करने जा रहे थे। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस दौरान तीखी नोकझोंक होने के बाद पुलिस ने वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल समेत पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
इस पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि कर्नल अजय कोठियाल देश के सच्चे सिपाही हैं। जिन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय सेना को दिया। पुलिस का सच्चे सिपाही को गिरफ्तार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कोठियाल का गुनाह यह था कि उन्होंने उत्तराखंड की जनता के लिए 24 घंटे मुफ्त बिजली मांगी। वह इसके लिए सीएम आवास कूच कर रहे थे।
कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उन्होंने 27 साल सेना में रहते हुए देश की सेवा की और देश की सुरक्षा में गोलियां भी खाई। जिनमें दो गोलियां आज भी उनके शरीर में धंसी हुई हैं। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में सेना में रहते हुए उन्होंने कई ऑपरेशन किए और कई सेना मेडल जीते। पहले सेना में रहते हुए उन्होंने हमेशा मातृभूमि के लिए लड़ाई लड़ी और अब उत्तराखंड के हक के लिए वो लड़ाई लड़ रहे हैं।
इसी के चलते आप पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए सीएम आवास की ओर कूच किया। उन्होंने कहा अगर सरकार अभी भी नहीं जागी तो आने वाले दिनों में जनता इस सरकार को अर्श से फर्श पर पहुंचाने का काम करेगी।