फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Aam Aadmi Party former state president son found dead in dehradun hotel

उत्तराखंड: देहरादून के होटल में मिला आम आदमी पार्टी के नेता के बेटे का शव, पुलिस में हड़कंप

Thu, 30 Sep 2021 08:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 30 Sep 2021 08:37 PM IST
सार

सिकंदर कलेर ने बुधवार की शाम को होटल में कमरा लिया था। उसके बाद गुरुवार को जब कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने दूसरी चाबी से कमरा खोला।

विज्ञापन
uttarakhand news: Aam Aadmi Party former state president son found dead in dehradun hotel
sikandar kaler - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव जाखन स्थित एक होटल के कमरे में मिला। युवक ने बुधवार शाम को ही होटल में चेक इन किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर को सूचना मिली थी कि जाखन स्थित होटल रोज वुड का कमरा नंबर 209 अंदर से बंद है। वहां ठहरे युवक की भी कोई आवाज नहीं आ रही है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो बिस्तर पर एक युवक पड़ा हुआ था। वह पीठ के बल लेटा था और उसके हाथ-पैर मुड़े हुए थे। बिस्तर पर उल्टियां भी की हुई थीं। इमरजेंसी सेवा के लोगों ने चेक किया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। युवक की पहचान सिकंदर कलेर (24) पुत्र एसएस कलेर निवासी ग्रीन व्यू अपार्टमेंट मल्लीताल, नैनीताल के रूप में हुई। सिकंदर एसएस कलेर का इकलौता पुत्र था। जानकारी के अनुसार सिकंदर ने यह कमरा बुधवार शाम को ही लिया था। इसके बाद वह रात 11 बजे अपने एक दोस्त कुशाग्र निवासी कैनाल रोड के साथ मसूरी रोड तक गया था। वहां से रात दो बजे वापस लौटा। 
विज्ञापन


होटल के स्टाफ ने उसे कमरे तक छोड़ा। इसके बाद उसने अंदर से कमरा बंद कर लिया। सुबह करीब 11 बजे वहां पर कलेर के पारिवारिक मित्र डॉ. सोएब अंसारी निवासी राजपुर रोड पहुंचे तो देखा कि कमरा नहीं खुल रहा है। उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी। सीओ डालनवाला जूही मनराल ने बताया कि सिकंदर के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकता है। फिलहाल, पुलिस उसके साथ गए युवक से जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेमेंट लेने के लिए 15 दिन पहले देहरादून आया था सिकंदर 

एसएस कलेर का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। सिकंदर भी इस काम में हाथ बंटाता था। अक्सर देहरादून से पेमेंट लेने के लिए सिकंदर ही आता था। इस बार भी करीब 15 दिन पहले सिकंदर देहरादून आया था। इससे पहले वह विभिन्न होटलों में रुका था। बुधवार शाम को इस होटल में आया था। सिकंदर की मौत की सूचना के बाद आप नेत्री एडवोकेट रजिया बेग व अन्य नेता भी मौके पर पहुंचे।  

शाम से फोन नहीं उठा रहा था सिकंदर, पिता ने दी डॉ. अंसारी को सूचना 
जब भी सिकंदर देहरादून आता था तब वह डॉ. सोएब अंसारी के संपर्क में भी रहता था। डॉ. अंसारी कलेर परिवार के मित्र हैं और यहां के कामकाज पर भी नजर रखते हैं। डॉ. अंसारी ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे एसएस कलेर का फोन आया था। उन्होंने बताया था कि सिकंदर बुधवार शाम से फोन नहीं उठा रहा है। डॉ. अंसारी को इस बात की जानकारी थी कि सिकंदर होटल रोज वुड में ठहरा हुआ है। इस पर वह होटल पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने स्टाफ से कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इस बात पर उनकी बहस भी हो गई। काफी जद्दोजहद करने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

पार्टी से लौटने के बाद गेट पर ही छोड़ गया था दोस्त 

सिकंदर ने बुधवार रात कुशाग्र नाम के युवक को फोन कर बुलाया और उसके साथ पार्टी करने चला गया। वहां से जब वापस आया तो कुशाग्र ने उसे दरवाजे पर ही छोड़ दिया। उसने होटल स्टाफ से कहा कि उसे कमरे तक छोड़ दो। होटल स्टाफ के मुताबिक सिकंदर चलते हुए डगमगा रहा था। अपने साथ ले जाने की बात कुशाग्र ने पुलिस और मीडिया दोनों के सामने कही है।

कुशाग्र ने पुलिस को बताया कि सिकंदर ने रात 11 बजे फोन किया था। इसके बाद वह उसे अपनी कार में लेकर भट्टा फॉल तक गया। कुशाग्र के अनुसार वहां उन्होंने ने कार में ही शराब आदि पी। इसके बाद देर रात करीब दो बजे वह उसे होटल लेकर पहुंचा था।

कुशाग्र के अनुसार उसकी सिकंदर से मुलाकात तीन-चार महीने पहले ही हुई थी। कुशाग्र ने उस दौरान आप पार्टी ज्वाइन की थी। पुलिस ने कुशाग्र के बयान दर्ज कर लिए हैं। कुशाग्र के अनुसार दोनों ने ज्यादा पी ली थी। लिहाजा, उसने स्टाफ से ही कह दिया कि उसे कमरे तक छोड़ आएं। सीसीटीवी फुटेज में भी उनके गेट तक आने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed