फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 749 guest teachers selected for government schools will be posted soon

Uttarakhand News: राजकीय विद्यालयों के लिए 749 अतिथि शिक्षकों का चयन जल्द, मिलेगी तैनाती

Wed, 07 Aug 2024 01:26 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 07 Aug 2024 01:26 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता में सुधार होगा। 4200 अतिथि शिक्षकों को विभिन्न विद्यालयों में खाली पदों पर तैनाती दी गई थी। जबकि 1000 अभ्यर्थी तैनाती पाने से वंचित रह गए थे।

विज्ञापन
Uttarakhand News 749 guest teachers selected for government schools will be posted soon
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय विद्यालयों के लिए 749 अतिथि शिक्षकों का चयन कर लिया गया है। चयनित सभी शिक्षकों को जल्द विद्यालयों में तैनाती मिलेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2018 में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापाक, एलटी एवं प्रवक्ता के खाली पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती का निर्णय लिया गया था।

विज्ञापन


इसके लिए शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। 4200 अतिथि शिक्षकों को विभिन्न विद्यालयों में खाली पदों पर तैनाती दी गई थी। जबकि 1000 अभ्यर्थी तैनाती पाने से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath:  मंदाकिनी नदी का तीखा ढलान और तेज बहाव, केदारनाथ क्षेत्र में भू-कटाव का बन रहा सबसे कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में राज्य के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग के 749 खाली पदों पर रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी एवं गणित विषयों में विषयवार मेरिट सूची तैयार कर उनका चयन किया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इनकी तैनाती से दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed