फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news 60 bridges built on state highways will be converted into A category with Rs 300 crores

Uttarakhand: 300 करोड़ से ए श्रेणी में तब्दील होंगे स्टेट हाईवे पर बने 60 पुल, विश्व बैंक करेगा फंडिंग

Fri, 27 Oct 2023 11:42 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 27 Oct 2023 11:42 AM IST
सार

सचिव लोनिवि के मुताबिक, नवंबर महीने में विश्व बैंक की एक टीम दौरा करेगी। प्रस्ताव में शामिल पुलों का निरीक्षण करने के बाद करार होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए हर जिले में एक डिविजन को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिन जिलों में एडीबी के डिविजन पहले से संचालित हैं, उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand news 60 bridges built on state highways will be converted into A category with Rs 300 crores
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपदा प्रबंधन विभाग की विश्व बैंक पोषित परियोजना के तहत प्रदेश में स्टेट हाईवे पर बने लोक निर्माण विभाग के 60 पुलों का कायाकल्प होगा। ये सभी पुल कम भार क्षमता के हैं। इन्हें बी से ए श्रेणी में बदला जाएगा। लोनिवि ने आपदा प्रबंधन विभाग को पुलों का प्रस्ताव सौंप दिया है।

विज्ञापन

इन पर करीब 400 करोड़ रुपये की लागत आएगी, लेकिन विश्व बैंक से 300 करोड़ रुपये की मदद ही मिलेगी। सचिव लोनिवि डॉ. पंकज कुमार पांडेय के मुताबिक, नवंबर महीने में विश्व बैंक की एक टीम दौरा करेगी। प्रस्ताव में शामिल पुलों का निरीक्षण करने के बाद करार होगा।

विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट के लिए हर जिले में एक डिविजन को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिन जिलों में एडीबी के डिविजन पहले से संचालित हैं, उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। विभाग की यह कोशिश भी है कि प्रोजेक्ट के तहत दो बड़े स्थानों के सारे पुलों को इस प्रोजेक्ट तहत अपग्रेड कर दिया जाए ताकि वहां की कनेक्टिविटी एक बार दुरस्त हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लोनिवि के 300 पुल होने हैं अपग्रेड

राज्य के स्टेट हाईवे में ऐसे 300 पुल चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें अपग्रेड किया जाना आवश्यक है। ये सभी पुल बी श्रेणी के हैं। ट्रैफिक दबाव बढ़ने की वजह से इनकी भार क्षमता को बढ़ाया जाना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें...Roorkee News: बुखार से पथरी में महिला व दो बच्चों की मौत, क्षेत्र में एक सप्ताह में दम तोड़ चुके सात लोग

उत्तरकाशी और चमोली जिले में ज्यादा पुल

सीमांत जिले उत्तरकाशी और चमोली में ऐसे पुलों की अधिक संख्या हैं जिन्हें अपग्रेड किया जाना है। इन दोनों जिलों में प्रोजेक्ट के लिए डेडीकेटेड दो-दो डिविजन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed