फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 52 girls from underprivileged sections will become drone didi Get special training

Uttarakhand: ड्रोन दीदी बनेंगी वंचित वर्ग की 52 बालिकाएं, निशुल्क दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

Sun, 26 Jan 2025 07:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 Jan 2025 07:04 PM IST
सार

इन लड़कियों का चयन चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत समेत प्रदेश के सभी जनपदों से किया गया है। शिविर का उद्देश्य इन लड़कियों को स्किल से लैस करना है, जिससे वे अपने करियर को संवार सके।

विज्ञापन
Uttarakhand News 52 girls from underprivileged sections will become drone didi Get special training
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

प्रदेश के दूरदराज के इलाकों से आने वाली 52 बालिकाएं ड्रोन दीदी बनने जा रही हैं। वंचित वर्ग की इन बालिकाओं का युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में विशेष प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शिविर में इन्हें ड्रोन संचालित करने, उसे असेंबल, डीअसेंबल करने और रिपेयर करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने शिविर का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


मंत्री आर्या ने बताया कि इन लड़कियों का चयन चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत समेत प्रदेश के सभी जनपदों से किया गया है। शिविर का उद्देश्य इन लड़कियों को स्किल से लैस करना है, जिससे वे अपने करियर को संवार सके। शिविर में कुल 52 इंटर पास लड़कियां हिस्सा ले रही हैं। इनका प्रशिक्षण 12 फरवरी को पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आवासीय शिविर है और इसमें रहने और भोजन के लिए बालिकाओं से कोई शुल्क नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


National Games: ट्रायथलॉन प्रतियोगिता के साथ उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आगाज, 28 को पीएम करेंगे उद्धाटन
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लड़कियों को फ्री ड्रोन गिफ्ट होगा
मंत्री आर्या ने बताया कि शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच लड़कियों को ड्रोन फ्री में गिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने शिविर में हिस्सा ले रही लड़कियों को किट वितरण भी किया। इस दौरान विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed