{"_id":"60d99f72c57b035e71080833","slug":"uttarakhand-news-400-anms-and-94-staff-nurses-will-appointed-on-contract-under-nhm","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर होगी 400 एएनएम और 94 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर होगी 400 एएनएम और 94 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति
Mon, 28 Jun 2021 03:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 28 Jun 2021 03:52 PM IST
सार
उप स्वास्थ्य केंद्र, प्रसव केंद्र और फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) में खाली पदों पर संविदा के माध्यम से एएनएम और स्टाफ नर्सों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए प्रदेश भर में संविदा पर 400 एएनएम और 94 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति की जाएगी। जिनकी तैनाती प्रसव केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र और फर्स्ट रेफरल यूनिट में होगी। एनएचएम की ओर से सभी जिलों को संविदा पर एएनएम और स्टाफ नर्सों की नियुक्ति करने के आदेश दिया गया।
विज्ञापन
उप स्वास्थ्य केंद्र, प्रसव केंद्र और फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) में खाली पदों पर संविदा के माध्यम से एएनएम और स्टाफ नर्सों की नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में एएचएम मिशन निदेशक सोनिका ने सभी जिलों को संविदा पर नियुक्ति करने के आदेश दिया है। पर्वतीय क्षेत्रों में तीन हजार और मैदानी क्षेत्रों में पांच हजार की आबादी पर स्थापित प्रसव केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र में एक एएनएम की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
जिला वार स्वीकृत संविदा एएनएम व स्टाफ नर्सों के पदों की स्थिति
जिला एएनएम स्टाफ नर्स
अल्मोड़ा 21 03
बागेश्वर 01 -
चमोली 16 -
चंपावत 22 -
देहरादून 44 04
हरिद्वार - 24
नैनीताल 39 14
पौड़ी 80 23
पिथौरागढ़ 54 -
रुद्रप्रयाग 27 05
टिहरी 34 02
ऊधमसिंह नगर 48 03
उत्तरकाशी 14 16
कुल 400 94