फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: 3000 Nursing Officer posts will be recruited soon in hospitals and medical colleges

Uttarakhand: युवा ध्यान दें...अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में 3000 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर जल्द होगी भर्ती

Sun, 02 Apr 2023 11:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Apr 2023 11:43 PM IST
सार

स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग के अधीन अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की कमी है। इसके लिए जल्द ही 3000 नर्सिंग पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: 3000 Nursing Officer posts will be recruited soon in hospitals and medical colleges
नौकरी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में जल्द ही 3000 नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती होगी। वर्तमान में उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से 1564 पदों पर चयन प्रक्रिया चल रही, जबकि चिकित्सा शिक्षा में 1400 से अधिक पदों पर भी भर्ती प्रस्तावित है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: प्रदेश में वाइब्रेंट गांवों की संख्या में होगा इजाफा, शाह से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने दिए संकेत
विज्ञापन


प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार के लिए सरकार ने इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (आईपीएचएस) के मानकों को लागू किया है। मानकों के तहत स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग के अधीन अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की कमी है। इसके लिए जल्द ही 3000 नर्सिंग पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि हाल ही में प्रदेश में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में 664 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) और 824 एएनएम को नियुक्तिपत्र देकर पर्वतीय क्षेत्रों में तैनाती दी गई। जल्द ही तीन हजार नर्सों की भर्ती की जाएगी।

चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 1564 पदों पर वर्षवार चयन प्रक्रिया चल रही, जबकि मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की भर्ती के लिए शासन स्तर पर सेवा नियमावली में वर्षवार भर्ती का प्रावधान किया जा रहा। सरकार की अनुमति के बाद मेडिकल कॉलेजों में भर्ती शुरू की जाएगी।

ईएसआई अस्पतालों में 32 चिकित्साधिकारियों की होगी भर्ती
ईएसआई के अधीन संचालित अस्पतालों में 32 चिकित्साधिकारियों के पदों के लिए शीघ्र ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस रावत ने बताया, इन पदों की जल्द ही विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed