फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: 230 km long Simli Bageshwar Jauljibi Road declared as National Highway 109K

उत्तराखंड: 230 किमी लंबा सिमली-बागेश्वर-जौलजीवी मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग ‘109 के’ घोषित

Wed, 17 Feb 2021 09:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Feb 2021 09:25 PM IST
सार

  • भारतमाला परियोजना के तहत बनाया जाएगा डबललेन राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
Uttarakhand News: 230 km long Simli Bageshwar Jauljibi Road declared as National Highway 109K
सड़क (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

केंद्र सरकार ने सिमली-ग्वालदम-बागेश्वर-मुन्स्यारी-जौलजीवी राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया है। 230 किमी लंबे इस सीमांत मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होने से राज्य सरकार को दोहरा लाभ होगा। पहला, उसे मार्ग की देखरेख पर अब बड़ी राशि खर्च नहीं करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


दूसरा, राजमार्ग के डबल लेन होने से आवागमन में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस महत्वपूर्ण राजमार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होने से राज्य की बड़ी मांग पूरी हुई है।
विज्ञापन


अब राज्य को इस सड़क की मरम्मत आदि में खर्च होने वाली बड़ी राशि की बचत होगी, सारा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी। यह सड़क सीमांत क्षेत्रों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क रही है। भारत माला के तहत इसके डबल लेन निर्माण से आवागमन में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजे में गड़बड़ी की जांच के आदेश
टिहरी जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क के लिए भूमि के मुआवजे में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। यह मामला जिले की पट्टी जुवा इंटर ग्राम सभा का है।


वहां, पीएमजीएसवाई की सड़क कटान में आए खेतों का मुआवजा पांच परिवारों में बंटना था, लेकिन मुआवजा एक ही परिवार को दे दिया गया। इस मामले में पुष्पा देवी, जमोन्नि देवी और जय सिंह ने शासन से शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर मुख्यमंत्री ने टिहरी की जिलाधिकारी को प्रकरण की जांच कर अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed