फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 21st session of Uttarakhand Kranti Dal will be held in Gairsain on 17th notification issued

Uttarakhand: 17 को गैरसैंण में होगा उत्तराखंड क्रांति दल का 21वां अधिवेशन, अधिसूचना जारी

Sun, 20 Aug 2023 11:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Aug 2023 11:43 PM IST
सार

चुनाव के लिए केंद्रीय महामंत्री प्रताप कुंवर चुनाव अधिकारी एवं केंद्रीय संगठन मंत्री समीर मुंडेपी सह चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। केंद्रीय अध्यक्ष के मुताबिक, द्विवार्षिक महाधिवेशन के लिए पूर्व में भी अधिसूचना जारी की गई थी।

विज्ञापन
Uttarakhand News 21st session of Uttarakhand Kranti Dal will be held in Gairsain on 17th notification issued
उत्तराखंड क्रांति दल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड क्रांति दल के 17 सितंबर को गैरसैंण में होने वाले 21वें द्विवार्षिक महाधिवेशन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, महाधिवेशन में दल के केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

विज्ञापन


चुनाव के लिए केंद्रीय महामंत्री प्रताप कुंवर चुनाव अधिकारी एवं केंद्रीय संगठन मंत्री समीर मुंडेपी सह चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। केंद्रीय अध्यक्ष के मुताबिक, द्विवार्षिक महाधिवेशन के लिए पूर्व में भी अधिसूचना जारी की गई थी। पूर्व में जारी अधिसूचना के मुताबिक, 24-25 जुलाई को गैरसैंण में महाधिवेशन कराया जाना तय हुआ था।
विज्ञापन


Ram Mandir: गर्भगृह में जल्द विराजेंगे रामलला, आमंत्रण लेकर हरिद्वार पहुंचे चंपत राय, संतों से की चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


दल के केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली की अध्यक्षता में महाधिवेशन के लिए संयोजक मंडल गठित किया गया था। इसके अलावा चुनाव अधिकारी नियुक्त करते हुए चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, लेकिन अगस्त माह के शुुरुआत में ही राज्य में जगह-जगह अतिवृष्टि, भूस्खलन और जलभराव होने लगा।

मौसम विभाग की ओर से भी बादल फटने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई, जिसे देखते हुए चुनाव स्थगित कर इसे नवंबर माह में कराने का निर्णय लिया गया।

अध्यक्ष के लिए छह सितंबर से शुरू होगा नामांकन

ऐरी के मुताबिक, दल के केंद्रीय अध्यक्ष पद के लिए छह से आठ सितंबर शाम पांच बजे तक नामांकन होगा। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के पात्र वहीं होंगे, जिन्होंने एक जनवरी 2023 के बाद सदस्यता का नवीनीकरण करवाया हो। 30 अप्रैल 2023 तक सक्रिय सदस्यता बुक संबंधित जिलाध्यक्ष को जमा करवा दी हो और शुल्क केंद्रीय कोष में जमा करा दिया हो। नौ सितंबर 2023 को नामांकन की जांच होगी। 10 सितंबर को नाम वापसी और 17 सितंबर को मतदान होगा। नामांकन की प्रक्रिया केंद्रीय कार्यालय में होगी।
 

महाधिवेशन में यह ले सकेंगे भाग

केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश के सभी जिला एवं महानगरों के चयनित प्रतिनिधि अधिवेशन में भाग ले सकेंगे। महाधिवेशन में केंद्रीय कोषाध्यक्ष द्विवार्षिक आय व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed