फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: 207 types of pathology tests Free in government hospitals Now

उतराखंड: सरकारी अस्पतालों में 207 तरह की पैथोलॉजी जांचें मुफ्त, सीएम धामी ने किया योजना का शुभारंभ

Tue, 17 Aug 2021 09:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Aug 2021 09:51 PM IST
सार

बता दें कि इस योजना के तहत सभी सरकारी अस्पतालों में हर प्रकार की बायोप्सी, कैंसर मार्कर, हार्मोन प्रोफाइल, विटामिन का स्तर नापने जैसी तमाम महंगी जांचें भी निशुल्क होंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: 207 types of pathology tests Free in government hospitals Now
निशुल्क जांच योजना का शुभारंभ करते सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में 207 प्रकार की पैथोलॉजी जांचें अब बिल्कुल मुफ्त होंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुफ्त जांच योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ वह प्रदेश के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: मंगलवार को 31 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, घटकर 330 हुए एक्टिव केस
विज्ञापन


मंगलवार को कोरोनेशन अस्पताल में योजना का शुभारंभ हुआ। इस योजना के तहत सभी सरकारी अस्पतालों में हर प्रकार की बायोप्सी, कैंसर मार्कर, हार्मोन प्रोफाइल, विटामिन का स्तर नापने जैसी तमाम महंगी जांचें भी निशुल्क होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से निशुल्क पैथोलॉजी जांच योजना को प्रदेश के छह जिलों अल्मोड़ा, टिहरी, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के 38 जिला व उप जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में शेष जनपदों के 32 चिकित्सालयों में यह योजना लागू होगी। योजना के तहत उपचार के दौरान डायग्नोस्टिक एवं जांच संबंधित सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध होंगी और तुरंत जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर मरीज का उपचार भी जल्दी शुरू हो पाएगा।

मरीजों को 207 प्रकार की पैथोलॉजी जांच अस्पताल में ही उपलब्ध हो जाएगी। योजना को संचालित करने के लिए ई-निविदा के माध्यम से मैसर्स चंदन हेल्थ केयर लिमिटेड लखनऊ का चयन किया गया है। यह योजना पीपीपी मोड में चलेगी। निशुल्क जांच योजना के लिए इस वित्तीय वर्ष में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा पांच करोड़ बजट का प्रावधान किया गया है। इस योजना से 500 युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

प्रदेश में दिसंबर तक सबको लग जाएगी वैक्सीन : धामी

कोरोनेशन अस्पताल में मंगलवार को मुफ्त जांच योजना के शुभारंभ के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती पर राज्य सरकार का विशेष ध्यान है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से सुधार हुआ है। राज्य में 72 प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 23 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। दिसंबर तक राज्य में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण किया जाएगा। इस माह केंद्र से राज्य को कोविड की 17 लाख वैक्सीन मिली। अगले माह से और अधिक वैक्सीन मिलेगी।

धामी ने कहा कि इस नि:शुल्क जांच योजना का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगों तक पहुंचेगा। अभी तक धन के अभाव में जो लोग अपनी जांच नहीं करा पाते थे, अब उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, विधायक खजानदास, स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी, महानिदेशक डॉ.तृप्ति बहुगुणा, निदेशक एनएचएम डॉ.सरोज नैथानी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ.शिखा जंगपांगी, चंदन हेल्थ केयर के मैनेजिंग डायरेक्टर अस्मिता सिंह, डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

हर जिले में होंगे बड़े आयोजन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में निशुल्क जांच योजना का लाभ सभी को मिलेगा। इसके प्रसार के लिए हर जिले में बड़े आयोजन किए जाएंगे। अटल उत्तराखंड आयुष्मान योजना के तहत सभी परिवारों को पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क उपचार दिया जा रहा है। योजना के तहत अभी तक तीन लाख 17 हजार से अधिक लोगों का मुफ्त इलाज हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed