फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: 2.59 lakh students will not get tablets, money will be given in accounts

उत्तराखंड: प्रदेश के 2.59 लाख छात्र-छात्राओं को नहीं मिलेंगे टैबलेट, खातों में दिए जाएंगे पैसे

Sat, 18 Dec 2021 11:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Dec 2021 11:21 AM IST
सार

प्रदेश सरकार की ओर से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को टैबलेट देने की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: 2.59 lakh students will not get tablets, money will be given in accounts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के समस्त राजकीय महाविद्यालयों और उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं व 12वीं के दो लाख 59 हजार छात्र-छात्राओं को अब टैबलेट नहीं, बल्कि टैबलेट के पैसे दिए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार संबंधित छात्र-छात्राओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से 12 हजार रुपये भेजे जाएंगे। बताया जा रहा है कि टैबलेट खरीद की प्रक्रिया पर सवाल उठने के बाद सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है, जल्द ही इसका एलान हो सकता है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को टैबलेट देने की घोषणा की गई थी। इसकी खरीद के लिए सरकार की ओर से शासन और निदेशालय स्तर पर कुछ अधिकारियों की कमेटी गठित की गई थी। निर्णय लिया गया था कि यह कमेटी माध्यमिक और उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए टैबलेट खरीदेगी। शासन और निदेशालय स्तर के अधिकारियों की इस कमेटी की ओर से टेंडर निकाले गए थे।
विज्ञापन


कुछ फर्मों ने टेंडर भरा, लेकिन 300 करोड़ से भी ज्यादा की कीमत से टैबलेट खरीद में शुरू से ही बड़े घपले की आशंका जताई जा रही थी। चुनावी वर्ष होने और मामले के हाल ही में विधानसभा में उठने के बाद सरकार अब छात्र-छात्राओं को टैबलेट खरीदकर देने के बजाए इसकी धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में देने की तैयारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में जल्द मुख्यमंत्री इसका एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति में इन अधिकारियों को किया गया शामिल 
टैबलेट खरीद के लिए जो समिति गठित की गई थी, उसमें सचिव माध्यमिक शिक्षा बीवीआरसी पुरुषोत्तम, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ.पीके पाठक आदि अधिकारियों को शामिल किया गया था। 

खरीद पर विपक्ष ने यह उठाया था सवाल 
विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल के उप नेता करन माहरा ने टैबलेट खरीद में गोलमोल की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि जिस कंपनी और मॉडल का टैबलेट खरीदा जा रहा है, वे ऑनलाइन नौ हजार रुपये तक उपलब्ध है। कुछ अन्य खर्च जोड़कर यह हद से हद 12 हजार रुपये तक मिल जाएगा, लेकिन खरीद के नाम पर सरकार प्रति टैबलेट 16 हजार रुपये खर्च कर रही है। कहा था कि इस पूरे प्रकरण में एक मध्यस्थ की भूमिका है, जो बड़े लोगों का करीबी है।


छात्र-छात्राओं को टैबलेट की बजाए उनके खातों में इसकी धनराशि दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। उन्हें टैबलेट की धनराशि दी जाए या टैबलेट दिए जाएं, इस पर मुख्यमंत्री जल्द निर्णय ले सकते हैं।
-बीवीआरसी पुरुषोत्तम, शिक्षा सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed