{"_id":"615d39718ebc3e17554dfc53","slug":"uttarakhand-news-16-year-old-girl-nude-body-found-was-missing-since-september-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: हल्द्वानी में नौवीं की छात्रा का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उत्तराखंड: हल्द्वानी में नौवीं की छात्रा का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या
Wed, 06 Oct 2021 10:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:48 PM IST
सार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नौवीं की छात्रा 29 सितंबर की दोपहर लापता हो गई थी। परिवार के लोगों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी में नौवीं की एक छात्रा को अगवा कर दो युवकों ने पहले तो सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। छात्रा सात दिन से लापता थी। उसका शव बुधवार को अर्द्धनग्न हाल में ट्रंचिंग ग्राउंड के पास नाले में पड़ा मिला। साक्ष्य छिपाने के लिए शव के ऊपर चटाई और गद्दे डाले गए थे। पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नौवीं की छात्रा 29 सितंबर की दोपहर लापता हो गई थी। परिवार के लोगों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो दो बजकर 28 मिनट पर छात्रा अपने किराएदार की बेटी के साथ जाती दिखी थी। इसके बाद उसके साथ उसका परिचित इंदिरानगर निवासी दानिश दिखाई दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दानिश को पकड़कर पूछताछ की लेकिन वह कहीं और जाने की बात कहकर टालता रहा। इस दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र के 35 कैमरों को खंगाला गया। पुलिस ने मंगलवार को गौलाजाली रजा गेट के पास सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो 29 सितंबर को तीन बजकर 41 मिनट पर छात्रा इंदिरानगर निवासी जीशान के साथ जाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने मंगलवार की रात जीशान को पकड़ लिया।
विज्ञापन
बुधवार को पूछताछ के दौरान जीशान टूट गया। उसने बताया कि दानिश ने छात्रा को ट्रंचिंग ग्राउंड के पास जंगल में मारकर नाले में फेंका है। पुलिस ने जीशान की निशानदेही पर नाले से छात्रा का शव अर्धनग्न हालत में बरामद किया। शव अधिक समय तक गंदे पानी में रहने के कारण फूल गया था। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ शांतनु पाराशर ने मौके का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।
ये धाराएं लगाईं
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि अपहरण, हत्या, सामूहिक दुष्कर्म को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ 363, 376 (3), 376 (डी), 34, 5 (ज), 302, 201, 5/6, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
स्मैक पीने से रोका तो छात्रा को थप्पड़ मार दिया
जीशान ने बताया कि छात्रा और दानिश के बीच विवाद हुआ था। सुलह कराने के लिए वह दोनों को लेकर जंगल में गया था। इस बीच जीशान ने स्मैक पीने का प्रयास किया तो छात्रा ने टोक दिया। इससे गुस्साए जीशान ने छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया। छात्रा के बेहोश होने पर दोनों ने दुपट्टे से उसका गला कसकर मार डाला। पुलिस का कहना है कि दोनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म भी किया था।
दानिश छह दिनों तक पुलिस को चकमा देता रहा
दानिश घटना के दिन से ही पुलिस को चमका देता रहा। छात्रा की तलाश में उसने पुलिस को मंडी से लेकर कई स्थानों तक घुमाया। वह छात्रा की मां और परिजनों का भी हमदर्द बना रहा। इसी कारण किसी को उस पर शक नहीं हुआ। हर रोज सुबह वह परिजनों के साथ छात्रा को ढूंढने का नाटक करता था।
नशेड़ी हैं दानिश और जीशान
छात्रा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार दानिश और जीशान दोनों नशेड़ी और सट्टेबाज हैं। छात्रा की मौसी ने बताया कि दोनों ही स्मैक पीते थे। दिखावे के लिए आलमारी बनाने का काम करते थे। दोनों सट्टेबाजी भी कराते थे। कई बार लोगों ने दानिश और जीशान के परिजनों से नशे के बारे में शिकायत की थी लेकिन कोई असर नहीं पड़ा।
छात्रा के घर में सात दिनों से नहीं बना भोजन
छात्रा की मौसी ने बताया कि 29 सितंबर की घटना के बाद परिवार के लोग काफी परेशान थे। रोज बेटी को ढूंढने के लिए चाय पीकर निकल जाते थे। इसी कारण घर में खाना नहीं बनता था।