फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 15 crore sanctioned for wildlife conflict relief distribution pending cases will be settled

Uttarakhand: वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर, लंबित प्रकरणों का होगा भुगतान

Sun, 14 Dec 2025 10:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Dec 2025 10:03 PM IST
सार

विभाग के पास करीब 18 करोड़ मुआवजे के प्रकरण पहुंचे हैं, लेकिन राशि नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो सका था। अब 15 करोड़ की राशि स्वीकृत होने से इनका भुगतान हो सकेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News 15 crore sanctioned for wildlife conflict relief distribution pending cases will be settled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आपदा प्रबंधन विभाग ने वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण के लिए 15 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है। अब वन विभाग मानव मृत्यु, फसल क्षति के लंबित प्रकरणों का भुगतान कर सकेगा। वन विभाग वन्यजीवों के हमले में मानव मृत्यु, घायल, फसल क्षति, पशु क्षति और भवनों के नुकसान के मामले में मुआवजा देता है। विभाग के पास करीब 18 करोड़ मुआवजे के प्रकरण पहुंचे हैं, लेकिन राशि नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो सका था।

विज्ञापन


इसके लिए वन विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग को आपदा मोचन निधि से राशि देने का अनुरोध किया था। आपदा प्रबंधन विभाग ने वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण के लिए 15 करोड़ स्वीकृत किए हैं। इस संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


UK: घर के आंगन में महिला पर झपटा तेंदुआ, आंगन से तीन खेत नीचे फेंका; पंजा साड़ी में फंसने से बच गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन




सबसे ज्यादा फसल क्षति के मामले लंबित
मुआवजे में सबसे अधिक मामले फसल क्षति के लंबित हैं। इसमें हाथी समेत अन्य वन्यजीवों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है, उसके लिए करीब 13 करोड़ का मुआवजा दिया जाना है। इसके अलावा पशु और भवन क्षति के मामले भी लंबित हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मानव मृत्यु के पांच प्रकरणों में अनुग्रह राशि दी जानी है। अब आपदा प्रबंधन विभाग से राशि मिलने से लंबित प्रकरणों में मुआवजा जारी हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed