फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: 149 more children get benefit of Mukhyamantri Vatsalya Yojana

उत्तराखंड: 149 और बच्चों को मिला वात्सल्य योजना का लाभ, सीधे खाते में गई धनराशि  

Sat, 28 Aug 2021 03:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 28 Aug 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: 149 more children get benefit of Mukhyamantri Vatsalya Yojana
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तीसरे चरण में कोविड से अनाथ हुए 149 बच्चों को लाभ मिला है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से प्रभावित बच्चों के खातों में धनराशि भेजी। उन्होंने कहा कि अब तक डेढ़ हजार से अधिक बच्चों को वात्सल्य योजना का लाभ दिया गया है।  

विज्ञापन


विधानसभा स्थित कक्ष से योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने कोविड-19 महामारी एवं अन्य बीमारियों से पिता, माता व संरक्षक की मृत्यु के कारण जन्म से 21 वर्ष तक के प्रभावित बच्चों के लिए मुख्यमंत्री कौशल योजना राज्य में लागू की है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत 149 बच्चों को तीन हजार रुपये की धनराशि दी गई। मंत्री ने कहा कि योजना के तहत प्रथम चरण में 1062 बच्चों को प्रथम किस्त के रूप में तीन हजार रुपये की धनराशि दी गई थी। जबकि दूसरे चरण की प्रथम किस्त में 356 बच्चों को यह धनराशि भेजी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि योजना के तहत आने वाले बच्चे उन्हें अपनी बुआ माने। उन बच्चों का ध्यान वह बुआ रखेगी। वह प्रयास करेंगी कि बच्चों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इन बच्चों का मामा बताया। कार्यक्रम में विभागीय सचिव हरीश चंद्र सेमवाल, सीपीओ मोहित चौधरी, बैंक के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 

इन जिलों के बच्चों को मिला लाभ 
तीसरे चरण में नैनीताल के 48, टिहरी गढ़वाल के 72, पिथौरागढ़ के एक, हरिद्वार के 20, रुद्रप्रयाग के 8 बच्चों को वात्सल्य योजना से लाभान्वित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed