{"_id":"5f3f72f5a99da62f7734dafe","slug":"uttarakhand-news-109-year-old-women-head-of-a-family-of-82-members-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"चल बसी 82 सदस्यों के परिवार की 109 वर्षीय मुखिया, तमाम संगठनों ने व्यक्त किया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चल बसी 82 सदस्यों के परिवार की 109 वर्षीय मुखिया, तमाम संगठनों ने व्यक्त किया दुख
Fri, 21 Aug 2020 03:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पहाड़पानी/हल्द्वानी (नैनीताल)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पहाड़पानी/हल्द्वानी (नैनीताल)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती देवी
- फोटो : फाइल फोटो
धारी तहसील क्षेत्र मज्यूली के स्वतंत्रता सेनानी स्व. लोकमणि शर्मा की पत्नी सरस्वती देवी (109) का इलाज के दौरान बरेली के एक अस्पताल में निधन हो गया। निधन पर तमाम संगठनों समेत पुलिस प्रशासन ने दुख व्यक्त किया। वह अपने पीछे 82 लोगों का भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के रुद्रशीला घाट महादेव तट मोहनागांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे परमानंद, त्रिलोचन, जमुना दत्त, कृष्ण चंद्र, पीतांबर शर्मा, शिक्षक हरीश शर्मा आदि ने मुखाग्नि दी। यहां नायब तहसीलदार तानिया रजवार, थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह, राजस्व निरीक्षक चंद्रा नाथ रहे।
विज्ञापन
इधर, शिक्षक डीएन भट्ट ने बताया कि सरस्वती देवी (109) का एक बेटे हरीश चंद शर्मा बरेली रोड स्थित चौधरी कॉलोनी में रहते हैं। शिक्षक भट्ट ने बताया कि वह उनके पड़ोसी भी हैं। बताया कि सरस्वती देवी कुछ दिनों से बीमार थी और उनका इलाज आईटीआई रोड स्थित एक निजी हास्पिटल में चल रहा था।
विज्ञापन
शिक्षक भट्ट के अनुसार स्व. सरस्वती देवी आजादी से जुड़े आंदोलनों में शामिल होती थीं। बताया कि वह मृदुभाषी थीं और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर शामिल होती थीं।